फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two lakh cheated by becoming a customer care officer

कस्टमर केयर अधिकारी बनकर दो लाख ठगे

Wed, 15 Sep 2021 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Two lakh cheated by becoming a customer care officer
पंजाब नेशनल बैंक का कस्टमर केयर अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के खाते से दो लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाने ने जांच की। इसके बाद रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

परीक्षित सिंह निवासी बालवाला बीते 21 अप्रैल को अपने दोस्त को गूगल पे के जरिए 598 रुपये ट्रांसफर कर रहे थे। उनके खाते से रुपये कट गए, लेकिन दोस्त के खाते में नहीं पहुंचे। दोबारा ट्रांजेक्शन की तो दोस्त के खाते में रकम पहुंच गई। उन्होंने पहली बार कटी रकम वापस पाने के लिए पीएनबी कस्टमर केयर का नंबर इंटरनेट पर सर्च किया। पीड़ित का खाता भी पीएनबी में है। वहां एक मोबाइल नंबर मिला। उस पर पीड़ित ने बात की। जिस पर व्यक्ति ने खुद को पीएनबी कस्टमर केयर सर्विस से जुड़ा बताया। परीक्षित ने अपनी परेशानी बताई। इसके बाद साइबर ठग ने एक लिंक पीड़ित को भेजा। पीड़ित से उस पर मांगी गई जानकारी भरने को कहा। पीड़ित ने वहां जानकारी भरी। कहा कि जानकारी भरते ही खाते से एक ही बार में दो लाख रुपये कट गए। पीड़ित ने इसे लेकर साइबर थाने में तहरीर दी। तहरीर रायपुर थाना पहुंची तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed