फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two killed during car fell in ditch in nainital

नैनीताल: कार खाई में गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर

Tue, 26 Sep 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल 
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल  Updated Tue, 26 Sep 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two killed during car fell in ditch in nainital

धारी ब्लाक के पनियाली गांव के पास सोमवार देर शाम भीमताल से पदमपुरी की ओर जा रही ईको कार खाई में गिर गई है। कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।

विज्ञापन


स्थानीय निवासियों ने किसी तरह खाई में उतरकर घायल को पहले पदमपुरी के अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


धारी के तहसीलदार नवाजिश खलिक ने बताया कि मारुति ईको कार संख्या यूके 04 एम-5814 सोमवार शाम करीब पांच बजे भीमताल से पदमपुरी की ओर जा रही थी तभी पनियाली के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर उपजिलाधिकारी रेखा कोहली, तहसीलदार नवाजिश खलिक, पटवारी मोहम्मद शकील और पूरन गुणवंत समेत कई राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। खोजबीन के दौरान कानपुर निवासी विनय सब्बरवाल गंभीर हालत में खाई में मिले।

अंधेरे के चलते राहत और बचाव कार्य में बाधा 

Two killed during car fell in ditch in nainital

तहसीलदार नवाजिश खलिक ने बताया कि कार में विनय सब्बरवाल के अलावा नौकुचियाताल निवासी राजेंद्र निझावन पुत्र कुलभूषण और कानपुर के महेश विश्नोई मौजूद थे। उन्होंने बताया कि राजेद्र और महेश की मौके पर ही मौत हो गई है। तहसीलदार ने बताया कि महेश कानपुर के स्वरूप नगर के रहने वाले थे और अपनी पत्नी और एक दोस्त के साथ यहां आए थे। 

हादसे के कुछ देर बाद अंधेरा होने से ग्रामीणों और राजस्व कर्मियों को खाई में उतरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घंटों की मशक्कत के बाद दो लोगों के शवों को खोजा जा सका लेकिन देर तक संसाधन उपलब्ध नहीं होने के कारण शवों को खाई से बाहर नहीं निकाला जा सका था। खबर लिखे जाने तक एसडीआरएफ और दमकल की टीमें शवों के खाई से निकालने के प्रयास में जुटी थीं। 

तहसीलदार नवाजिश खलिक के मुताबिक राजेंद्र निझावन बीस साल से नौकुचियाताल में फूलों का कारोबार करता था और उसकी वहां नर्सरी है। सोमवार शाम वह अपनी ईको कार में कानपुर से आए अपने दो दोस्तों विनय सब्बरवाल और महेश विश्नोई से मिलने होटल में आया। यहां महेश ने अपनी पत्नी को होटल में ही छोड़ दिया और तीनों यहां से पदमपुरी क्षेत्र में नर्सरी देखने के लिए जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed