{"_id":"5e4000658ebc3ee5fd707046","slug":"two-kashmiri-labourers-injured-due-to-electric-current-in-lbs-academy","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी: एलबीएस एकेडमी में निर्माण कार्य के दौरान दो मजदूरों को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी: एलबीएस एकेडमी में निर्माण कार्य के दौरान दो मजदूरों को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती
Sun, 09 Feb 2020 06:24 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/मसूरी
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 09 Feb 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
मसूरी की लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में निर्माण कार्य के दौरान दो कश्मीरी मजदूरों को करंट लग गया। करंट लगने के कारण दोनों ही मजदूर बेहोश हो गए। जिन्हें गंभीर हालत में लंढोर के कम्यूनिटी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, एलबीएस एकेडमी के कोटेश्वर ब्लॉक में दोपहर को कश्मीर निवासी अल्ताफ अहमद उम्र 25 साल पुत्र गुलजार अहमद और शब्बीर अहमद पुत्र मोहम्मद सुल्तान उम्र 22 साल काम कर रहे थे।
विज्ञापन
अचानक से मशीन में शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे दोनों मजदूर छिटककर पीछे गिर गए। आनन-फानन में वहां काम कर रहे लोगों ने अकादमी प्रशासन और पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन