फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two hydropower projects remained shut

Dehradun News: दो जल विद्युत परियोजनाएं छह और दो अन्य पांच घंटे रहीं बंद

Sun, 15 Sep 2024 03:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Two hydropower projects remained shut
यमुना में भारी मात्रा में गाद आने के कारण शनिवार को डाकपत्थर बैराज से 64,649 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं, शक्तिनहर को बंद कर दिया गया। ढालीपुर (51 मेगावाट) और ढकरानी (33.5) जल विद्युत परियोजना में पांच घंटे उत्पादन बंद रहा। टोंस में भारी मात्रा में गाद आने के कारण खोदरी (120) और छिबरो (240 मेगावाट) जलविद्युत परियोजना में करीब छह घंटे उत्पादन ठप रहा। यमुना घाटी के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। शनिवार सुबह यमुना में गाद बढ़ने के कारण सुबह 9:55 बजे डाकपत्थर बैराज से पानी छोड़ा गया। उसके बाद शक्तिनहर को बंद कर दिया। इसके चलते ढालीपुर और ढकरानी जल विद्युत परियोजना में उत्पादन बंद हो गया। दोपहर बाद करीब 3:00 बजे नहर में पानी छोड़ने के बाद उत्पादन शुरू हुआ। टोंस नदी में भी गाद की मात्रा बढ़ने पर सुबह करीब 8:00 बजे खोदरी और छिबरो जल विद्युत परियोजना में उत्पादन ठप हो गया। करीब छह घंटे बाद दोपहर 2:14 बजे उत्पादन दोबारा शुरू हुआ। कुल्हाल जलविद्युत परियोजना में दिनभर उत्पादन जारी रहा। यूजेवीएनएल के जनसंपर्क अधिकारी विमल डबराल ने बताया कि दोपहर में सभी जलविद्युत परियोजनाओं में उत्पादन शुरू हो गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed