फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Two guldars seen in New Tehri captured in CCTV terror of guldars in Karnaprayag too Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: गुलदार की दहशत...नई टिहरी में सीसीटीवी में कैद हुए दो गुलदार, कर्णप्रयाग में भी दिखी धमक

Sat, 18 May 2024 03:06 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी/ कर्णप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी/ कर्णप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 18 May 2024 03:06 PM IST
सार

नई टिहरी डैम टॉप के ऊपर दो गुलदार चहलकदमी करते हुए दिखाई दिए। टीएसजीसी के सीसीटीवी कैमरे में गुलदार की तस्वीर कैद हुई। वहीं कर्णप्रयाग में भी गुलदार की दहशत है।

विज्ञापन
Two guldars seen in New Tehri captured in CCTV terror of guldars in Karnaprayag too Uttarakhand news in hindi
गुलदार सीसीटीवी में कैद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नई टिहरी में सीसीटीवी में दो गुलदार कैद हुए। वहीं कर्णप्रयाग में भी गुलदार की दहशत है। बता दें, श्रीनगर में शुक्रवार रात गुलदार ने एक तीन वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया था। गुलदार बच्चे को उठाकर घर से दूर झाड़ियों में ले गया।

विज्ञापन


अभी तक बच्चे का कोई सुराग नहीं लग पाया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम बच्चे की खोजबीन में जुटी। नई टिहरी डैम टॉप के ऊपर दो गुलदार चहलकदमी करते हुए दिखाई दिए। टीएसजीसी के सीसीटीवी कैमरे में गुलदार की तस्वीर कैद हुई। काफी देर तक डैम टॉप के ऊपर गुलदार इधर-उधर भागते रहे।
विज्ञापन


वहीं कर्णप्रयाग में भी गुलदार की धमक बरकरार है। शुक्रवार रात दस बजे करीब आईटीआई वार्ड में गुलदार फिर दिखाई दिया। वनकर्मियों और स्थानीय लोगों ने पटाखे छोड़ गुलदार को भगाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर डांग क्षेत्र से सटे सिंदरीगाड़ के पास झोपड-पट्टी में रह रहा तीन वर्षीय सूरज पुत्र हरिद्वारी घर के बाहर आंगन में खेल रहा था, तभी पीछे से हमला कर गुलदार बच्चे को उठा ले गया। बच्चे के परिजनों ने शोर मचाया, लेकिन गुलदार तेजी से भाग निकला। शोर सुनकर आस-पास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हुए। मूल रूप से बरेली निवासी हरिद्वारी करीब तीन माह से यहां किराये की झोपड़ी में रह रहा था।
 

लहसुन बेचने का करते काम
उसकी दो बेटियां और सबसे छोटा बेटा सूरज हाल ही में करीब 15 दिन पहले अपने गांव तहसील फरीदपुर गांव ढढोली नवादा बरेली, उत्तर प्रदेश से यहां आए थे। बच्चे का पिता फेरी लगाकर लहसुन बेचने का काम करता है। गुलदार के हमले के बाद से बच्चे की मां भगवान देवी व परिवार के अन्य सदस्यों का बुरा हाल है। 

बता दें कि अभी तीन माह पहले ही बुघाणी रोड पर एक बच्चे को गुलदार ने निवाला बनाया था। जबकि एक माह पहले श्रीकोट में भी एक बच्ची पर गुलदार ने हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया था। जिसका इलाज एम्स ऋषिकेश से चल रहा है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: गढ़वाली समुदाय को गाली देने का आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, थाईलैंड से था लौट रहा

कर्णप्रयाग में गाय को बनाया निवाला

कर्णप्रयाग में भी गुलदार के आतंक से बचने के लिए लोग पटाखे छोड़ रहे हैं।आईटीआई और अपर बाजार वार्ड में आतिशबाजी की जा रही है। शुक्रवार दिन में भी गुलदार ने एक गाय को गौशाला में घुसकर  निवाला बनाया था। इससे पहले तीन और मवेशी का भी गुलदार शिकार कर चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed