फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Accused of abusing Garhwali community arrested from Delhi airport Dehradun Uttarakhand News

Uttarakhand: गढ़वाली समुदाय को गाली देने का आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, थाईलैंड से था लौट रहा

Sat, 18 May 2024 09:12 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 18 May 2024 09:12 AM IST
सार

जतिन उर्फ खाटू ने इंटरनेट पर पहाड़ी समुदाय और महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए संदेश जारी किया था। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

विज्ञापन
Accused of abusing Garhwali community arrested from Delhi airport Dehradun Uttarakhand News
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर गढ़वाली समुदाय के लोगों को गाली देने के आरोपी को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ बीती नौ अप्रैल को शहर कोतवाली में केस दर्ज किया गया था। आरोपी पर एसएसपी अजय सिंह ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी जतिन उर्फ खाटू निवासी जट बहादरपुर थाना पथरी जिला हरिद्वार ने इंटरनेट मीडिया पर पहाड़ी समुदाय और महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए संदेश जारी किया था। साइबर सेल की टीम ने इसे देखा। इसके बाद महिला दरोगा निर्मला भट्ट की ओर से शहर कोतवाली में हेट स्पीच को लेकर मुकदमा दर्ज कराया गया। तलाश में आरोपी अपने पतों पर नहीं मिला।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Gangotri National Park: चोरगाड में चहलकदमी करता हिम तेंदुआ ट्रैप कैमरे में कैद, पहली बार हुई एक और घटना
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित करने के साथ ही लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया। शुक्रवार को आरोपी थाईलैंड से दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा। इस दौरान उसे गिरफ्तारी कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ दून के राजपुर, वसंत विहार और हरिद्वार के रानीपुर थाने में हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed