{"_id":"c8f60521d6dce871b908228f3cae2741","slug":"two-group-fight-in-doon-ssp-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSP ऑफिस में खुद भिड़े पति-पत्नी में समझौता कराने आए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SSP ऑफिस में खुद भिड़े पति-पत्नी में समझौता कराने आए लोग
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 05 Feb 2016 10:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून एसएसपी ऑफिस स्थित महिला हेल्प लाइन में सुनवाई के दौरान लड़की और वर पक्ष आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
बेटी पर आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज लड़की पक्ष ने शौहर और उसके पिता से मारपीट कर दी। हंगामा होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को वहां से खदेड़ दिया। इस मामले में किसी की तरफ से तहरीर नहीं दी गई।
आईएसबीटी क्षेत्र निवासी महिला का शौहर से विवाद के चलते मामला महिला हेल्प लाइन में विचाराधीन है। निकाह हुए अभी डेढ़ साल ही हुआ है, लेकिन कई बार समझौता हो चुका है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को महिला हेल्प लाइन में दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। एसएसपी आफिस में दोनों पक्ष जमा हुए तो कुछ लोगों ने फिर से उनका घर बसाने के प्रयास शुरू कर दिए।
विज्ञापन
बात तय भी हो गई, लेकिन अचानक वर पक्ष की तरफ से लड़की पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी गई। इस बात से लड़की पक्ष के लोग भड़क गए। उग्र युवकों ने शौहर और उसके पिता की धुनाई कर दी।
शोर-शराबा मचा तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें अलग किया। इसके बाद दोनों पक्षों को वहां से खदेड़ दिया गया। लड़की और वर पक्ष दोनों एक दूसरे पर आरोेप लगा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं आई है।