{"_id":"5a3152b64f1c1b60678c10d2","slug":"two-girl-students-missing-from-dehradun-in-mysterious-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: हाईस्कूल की दो छात्राएं रहस्यमय ढंग से गायब, पुलिस में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: हाईस्कूल की दो छात्राएं रहस्यमय ढंग से गायब, पुलिस में हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 13 Dec 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
Missing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी में जूडो कराटे की चैंपियनशिप खेलकर लौटीं हाईस्कूल की दो छात्राएं रहस्मय ढंग से गायब हो गईं। 11 दिसंबर को दोनों छात्राएं घूमने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन फिर नहीं लौटीं।
विज्ञापन
काफी तलाश करने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनके मोबाइल की काल डिटेल खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रायपुर क्षेत्र से गायब हुईं दोनों छात्राएं जूडो कराटे की खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
दोनों 11 दिसंबर की सुबह हल्द्वानी से घर पहुंचीं। पूर्वाह्रन 11 बजे दोनों अपने-अपने घर से घूमने के बहाने निकल गईं। दोपहर के समय परिजनों ने फोन किया तो उनका जवाब था कि वह दोनों घूम रही हैं, जल्द वापस आ जाएंगी।
विज्ञापन
शाम को दोनों छात्राआें के मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गए। इसके बाद दोनों के परिजनाें ने एक-दूसरे से संपर्क साधा। और उनकी साथी अन्य छात्राओं से भी बातचीत की, मगर उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर दोनों की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल काल डिटेल देखने के साथ ही आसपास के जनपदों की पुलिस को उनके फोटो भेज दिए गए हैं।