फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two foresters and one guard injured in elephant attack

गजराज को पकड़ने गए वनकर्मी और होमगार्ड खुद ही बन गए शिकार, अस्पताल में भर्ती

Wed, 25 Oct 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 25 Oct 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
Two foresters and one guard injured in elephant attack

सोमवार की रात हाथी के हमले से दो वन कर्मी और होमगार्ड घायल हो गया है। होमगार्ड को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भेल सेक्टर वन हरिद्वार में देर रात हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। यहां हालात इतने बेकाबू हो गए कि वन विभाग ने मौके पर भारी पुलिस फोर्स बुलाई है। हाथियों ने वन कर्मियों पर भी हमला कर दिया।

विज्ञापन


इस दौरान हाथी ने वन आरक्षी महाराणा प्रताप सिंह और सिपाही भोलाराम को हल्की चोट आई हैं। उधर सेक्टर पांच में हाथियों ने होमगार्ड के जवान उदय को हमला कर घायल कर दिया। उदय को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


हाथी के आतंक से भेल में काम करने वाले कर्मचारियों में भय व्याप्त है। हरिद्वार रेंजर दिनेश नौटियाल ने बताया कि हाथी के हमले से वनकर्मियों को हल्की चोट आई हैं। कोई गंभीर घायल नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि भेल सेक्टर-1 में व आसपास के रिहायशी कालोनियों में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। भेल परिसर में जंगली हाथियों के झुंड आए दिन उत्पात मचा रहे हैं। लोगों में डर भय का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed