फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two family member died in accident, four injured.

दर्दनाक हादसे में भाई-बहन मरे, परिवार के 4 लोग घायल

Thu, 25 Jun 2015 08:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 25 Jun 2015 08:44 PM IST
विज्ञापन
two family member died in accident, four injured.

बदरीनाथ हाईवे पर तोताघाटी के समीप सुबह करीब साढ़े सात बजे मारुति रिट्ज कार गहरी खाई में जा समाई। हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। जबकि एक बच्चे सहित परिवार के चार अन्य सदस्य घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को उपचार के लिए 108 सेवा से ऋषिकेश भेजा गया है। भारी बारिश में खाई से शव और घायलों को निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

घटनाक्रम के अनुसार मूल रूप से बिंदुआ पंतगांव (देवप्रयाग निवासी) मोहन सिंह चौहान पुत्र जगत सिंह (हाल निवास सेक्टर 18 रोहिणी दिल्ली) से अपनी पत्नी-बेटे, साले व साली के साथ दिल्ली से गांव के लिए निकले थे।
विज्ञापन


देवप्रयाग और ऋषिकेश के बीच तोताघाटी के निकट उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष हेमंत खंडूड़ी फोर्स के साथ दुर्घटनास्थल की ओर रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें, मृतकों और घायलों की पूरी जानकारी

two family member died in accident, four injured.

पुलिस के खाई में उतरने से एक महिला और पुरुष दम तोड़ चुके थे। जबकि एक बच्चे सहित चार लोग घायल मिले। बारिश के बीच फिसलन भरी खाई से पुलिस ने किसी प्रकार घायलों को पहले सड़क तक पहुंचाया। यहां से उन्हें उपचार के लिए ऋषिकेश भेज दिया गया।

मृतकों की शिनाख्त सुनीता (43) पत्नी मोहन सिंह और उसके भाई राजेंद्र सिंह पंवार (45) पुत्र लिखवार सिंह निवासी घंडियाल गांव हाल निवासी भजनपुरा दिल्ली के रूप में हुई है।

घायलों के नाम
मोहन सिंह उम्र 45 वर्ष
श्रेया पुत्री मोहन सिंह 17 वर्ष
यशोदा पत्नी जय सिंह रावत उम्र 35 वर्ष निवासी गोकुल पुरी दिल्ली
राहुल पुत्र जय सिंह उम्र सात वर्ष

गांव से 20 किमी पहले चली गई जान
तोताघाटी में हादसे का शिकार हुए लोग गर्मियों की छु्ट्टी में अपने गांव आ रहे थे। चौहान परिवार अपने गांव बिंदुआ पंतगांव मूल निवास प्रमाणपत्र बनाने आ रहा था। मृतक राजेंद्र का घंडियाल गांव में मकान बन रहा था। इसीलिए बहन-भाई ने एक साथ गांव आने का कार्यक्रम बनाया। लेकिन गांव पहुंचने से करीब 20 किलोमीटर पहले यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed