फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two employees suspended over scam in Uttarakhand Forest Development Corporation

Uttarakhand News: उत्तराखंड वन विकास निगम में करोड़ों का घोटाला आया सामने, घपले में दो कर्मचारी निलंबित

Thu, 23 May 2024 05:15 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 23 May 2024 05:15 PM IST
सार

वन विकास निगम में गबन और वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया था। रिपोर्ट में कहा गया कि अभिलेखों की जांच के दौरान पाया गया कि लेजर तैयार करने में नियमों का पालन नहीं हुआ। 

विज्ञापन
Two employees suspended over scam in Uttarakhand Forest Development Corporation
घोटाला - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

उत्तराखंड राज्य वन विकास निगम के लालकुआं डिपो चार और पांच में करोड़ों के घपले का मामला 16 मई को अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद निगम ने डिपो के दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया, जबकि वन मुख्यालय ने प्रभागीय विक्रय प्रबंधक को आरोपपत्र दिया है।

विज्ञापन

वन विकास निगम की विशेष ऑडिट रिपोर्ट में लकड़ी की अवैध निकासी, गबन और वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया था। रिपोर्ट में कहा गया कि अभिलेखों की जांच के दौरान पाया गया कि लेजर तैयार करने में नियमों का पालन नहीं हुआ। यह भी पाया गया कि लाट का मूल्य जीएसटी की खतौनी में लाट संख्या का उल्लेख नहीं है।

विज्ञापन

क्रेताओं के खातों में दिखाई गई 27 लाख से अधिक की क्रेडिट धनराशि का समायोजन नहीं किया गया। नीलामी में जिस लॉट को 26,800 रुपये में बेचा गया, वह मास्टर कॉपी में यह धनराशि दर्ज है, लेकिन विक्रय लॉट रजिस्टर में फ्लूड लगाकर ओवरराइटिंग करते हुए विक्रय मूल्य कम दिखाकर निगम को क्षति पहुंचाई गई। ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक, इसके अलावा भी कई अन्य गड़बड़ी पकड़ में आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाप्रबंधक कुमाऊं मंडल महेश आर्या ने कहा, मामले में जो लोग सीधे तौर पर जिम्मेदार थे, उन्हें निलंबित कर दिया गया है। लेखाकार नरेश कुमार और स्केलर नीरज गुणवंत को निलंबित कर वन विकास निगम के खनन नंधौर से संबद्ध किया गया है।

ये भी पढ़ें...पंच केदार:  तुंगनाथ के दर्शन को भी उमड़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़, 13 दिन में पहुंचे 18 हजार से अधिक श्रद्धालु

जिन दो कर्मियों को निलंबित किया गया है, उन्हें आपत्तियों का जवाब देने के लिए समय दिया गया था, संतोषजनक जवाब न मिलने पर निलंबित किया गया है। वहीं, वन निगम मुख्यालय ने प्रभागीय विक्रय प्रबंधक अनिल कुमार को आरोपपत्र दिया गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। -महेश आर्या, महाप्रबंधक कुमाऊं
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed