फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   two dehradun people killed in afghanistan bomb blast

अफगानिस्तान बम धमाकों में देहरादून के दो लोगों की मौत

Tue, 21 Jun 2016 12:26 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 21 Jun 2016 12:26 PM IST
विज्ञापन
two dehradun people killed in afghanistan bomb blast
बम - फोटो : file photo

अफगानिस्तान में सोमवार को हुए लगातार बम हमलों में लगभग 23 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक पूर्व सैनिक समेत दो लोग देहरादून के रहने वाले थे।

विज्ञापन


दोनों बतौर गार्ड एक कंपनी में कार्यरत थे। इसकी जानकारी भारतीय दूतावास ने मृतकों के परिजनों को दी है। बताया जा रहा है कि बुधवार तक शव देहरादून लाए जा सकते हैं।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार पूर्व सैनिक  गणेश थापा (46 ) पुत्र स्व. किशन बहादुर थापा निवासी पुरोहित वाला नियर बीरपुर गेट गढ़ी कैंट और गोविंद सिंह निवासी चंद्रबनी की मौत अफगानिस्तान हमले में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हमले में मारे गए 14 लोग नेपाल के थे। गणेश थापा एसआईवीआरई इंटरनेशनल कंपनी में कार्य करते थे। उनके साथ उनके तीन भाई भी इसी कंपनी में कार्यरत थे। गणेश के बड़े भाई इन दिनों छुट्टी पर देहरादून आए हुए हैं।

जबकि गणेश थापा कुछ दिन पहले से छुट्टी काटकर अफगानिस्तान गये थे। गणेश थापा की मौत की खबर अफगानिस्तान में मौजूद उनके दोनों भाइयों ने परिजनों को दी। सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

नेपाल ने तालिबान के हमले की निंदा की

two dehradun people killed in afghanistan bomb blast

नेपाल ने काबुल में नेपाली सुरक्षा गार्डों पर हुए तालिबानी आत्मघाती हमले की कड़ी निंदा की। इस आत्मघाती हमले में 14 नेपाली गार्डों की मौत हो गई।

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इसे नेपाल के लोगों पर हमला बताया और उनकी मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस हमले में पांच अन्य घायल हो गये। उपप्रधानमंत्री और विदेश मामलों के मंत्री कमल थापा ने इसे निर्दोष लोगों के प्रति क्रूरतम अपराध बताया। सदन में मुख्य विपक्षी नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर ने भी घटना पर आश्चर्य जताया और गहरा दुख प्रकट किया।

मोदी ने हमले की निंदा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काबुल में नेपाली सुरक्षा गार्डों के मिनीबस पर हुए आतंकी हमले की निंदा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत नेपाल के इस दुख की घड़ी में हर संभव मदद उपलब्ध कराएगा।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि हम काबुल में हुए भयानक घटना की कड़ी निंदा करते हैं। निर्दोष लोगों के मारे जाने पर हमारी पीड़ित परिवारों के साथ गहरी संवेदना है।

Published By : Nirmala Suyal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed