फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two couple arrested from indo nepal border 

भारतीय सीमा में घुस रहे नेपाल के चार लोग गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 17 Jun 2017 06:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ 
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़  Updated Sat, 17 Jun 2017 06:00 PM IST
विज्ञापन
two couple arrested from indo nepal border 
demo - फोटो : demo

शुक्रवार से दो मह‌िला और दो पुरुष नेपाल से भारतीय सीमा में आकर घुस गए। इस दौरान सीमा पर तैनात टीमों में हड़कंप मच गया। टीम ने उन्हें पकड़कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

विज्ञापन


दरअसल, घर से भागकर भारत की तरफ आ रहीं दो महिलाओं और दो युवकों को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चारों को पूछताछ के लिए बैतड़ी जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। नेपाल से इन दिनों महिलाओं और बच्चों को भगाकर लाने का धंधा तेजी से पनप रहा है।
विज्ञापन


जुलाघाट प्रहरी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बाजुरा जिले के बड़ी मालिका वार्ड संख्या एक निवासी 31 वर्षीय गौरव बहादुर कार्की अपने ही गांव की 19 वर्षीय लड़की को भगाकर भारत की ओर ले जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


झूलापुल पार करने से पहले ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि गौरव बहादुर शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। उसने लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था।


दूसरी घटना में बाजुरा जिले के ही मानाकोट वार्ड संख्या 9 निवासी 19 वर्षीय संदेश बहादुर बुड़ा अपने ही गांव की 25 वर्षीय विवाहिता को भगाकर ले आया। वह उसे भारत की ओर ले जाने की कोशिश में था। प्रहरी निरीक्षक चक्रदेव पांडे ने बताया कि भारत की तरफ भागने वालों की संख्या बढ़ने से ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस ने दो दिन में छह लोगों को भारत में प्रवेश से पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed