फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two cluster lights will be installed near Asharodi check post

Dehradun News: आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास लेगेंगी दो क्लस्टर लाइट

Fri, 15 Nov 2024 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Two cluster lights will be installed near Asharodi check post
I
विज्ञापन

II- परिवहन विभाग ने लंबे ढलान और अंधेरे को माना हादसे का कारण
I
I
I
Iपरिवहन विभाग ने आशारोड़ी चेकपोस्ट के पास लंबे ढलान और अंधेरे को हादसे का कारण माना है। यहां आरटीओ की ओर से दो क्लस्टर लाइट लगाने के निर्देश दिए गए हैं। बृहस्पतिवार को आरटीओ ने विशेषज्ञों की टीम के साथ घटना स्थल का जायजा लिया। इस दौरान लोगों से हादसे रोकने के लिए सुझाव भी लिए।
I
I
I
Iआशारोड़ी चेकपोस्ट के पास लगातार हादसे बढ़ रहे हैं। पिछले कुछ माह में यहा पांच हादसे हो चुके हैं। इसमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है। बुधवार को भी यहां एक के बाद एक कई वाहन टकरा गए। वजह जानने के बृहस्पतिवार को आरटीओ शैलेश तिवारी ने विशेषज्ञों की टीम के साथ घटना स्थल का जायजा लिया। उन्होंने करीब एक किमी सड़क का निरीक्षण किया। आरटीओ शैलेश तिवारी ने बताया कि यहां पर काफी दूरी तक ढलान होने की वजह से वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण नहीं हो पाता है। साथ ही रोशनी की भी कमी पाई गई है। ऐसे में इस पूरे क्षेत्र में दो क्लस्टर लाइट लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

I
I----
I
I
I
Iशहर में ब्लैक स्पॉट किए गए चिह्नित
I
Iदेहरादून जिले में कुल 56 ब्लैक स्पॉट को चिह्नित किया गया है। इसमें मुख्य रूप से शिमला बाईपास, मथुरावाला चौक, कुंआवाला, नंदा की चौकी, राजपुर रोड के पास ब्लाइंड स्कूल और साईं मंदिर, मसूरी रोड और आशारोड़ी हैं। आरटीओ शैलेश तिवारी ने बताया कि इन सभी चिह्नित स्पॉटों का बारी-बारी निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I----
I
Iचार टीमों ने 146 वाहनों के काटे चालान, पांच सीज किए
I
I
I
Iपरिवहन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को बल्लूपुर चौक, प्रेमनगर, सेलाकुई, राजपुर रोड, सहस्रधारा रोड, शिमला बाईपास, थानो और मालदेवता के पास चेकिंग अभियान चलाकर कुल 146 वाहनों के चालान काटे। जबकि, पांच वाहनों को सीज किया। आरटीओ शैलेश तिवारी ने बताया कि टीम ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, स्टंट बाजी और फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। रात में भी परिवहन विभाग की चार टीमों को चेकिंग के लिए लगाया गया है। टीम में स्वेता रैथाड़, अनिल कुमार, अनुराधा पंत, मुकुल मरवाल आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed