फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two brothers done Big fraud in name of play ipl 2019 in uttarakhand

IPL में खिलाने के नाम पर 70 लाख की ठगी, दो सगे भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Tue, 23 Apr 2019 02:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरोला (उत्तरकाशी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरोला (उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 Apr 2019 02:05 PM IST
विज्ञापन
Two brothers done Big fraud in name of play ipl 2019 in uttarakhand
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड में सीमांत जनपद उत्तरकाशी के सुदूरवर्ती मोरी पुरोला क्षेत्र में इंडियन टी 20 लीग में खिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। क्षेत्र के एक व्यक्ति ने दो सगे भाइयों के खिलाफ 70 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

विज्ञापन


मोरी ब्लाक के लिवाड़ी गांव निवासी हाकम सिंह रावत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पुरोला ब्लाक के खलाड़ी गांव निवासी दो सगे भाइयों अंकित रावत और संदीप रावत ने उनके बेटे को इंडियन टी 20 लीग में खिलाने की बात कहते हुए उनसे 70 लाख रुपये ले लिए। बैंक के माध्यम से आरोपियों के खातों में यह रकम ट्रांसफर की गई थी। चयन नहीं होने पर आरोपियों ने चेक के माध्यम से रकम वापस की, लेकिन खातों में पैसा नहीं होने के कारण उनके चेक बाउंस हो गए। अब पुलिस ने उनकी तहरीर के आधार पर अंकित रावत और संदीप रावत के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे पुलिस उपनिरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति ने आरोपियों के खातों में बैंक के माध्यम से पैसे ट्रांसफर करने के साक्ष्य प्रस्तुत किए हैं। बैंक खातों की डिटेल खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्षेत्र में इन आरोपियों द्वारा एक साल के भीतर पैसे दोगुने करने के नाम पर भी कई लोगों से मोटी रकम ठगने की भी सूचना है। उक्त मामले भी दिखवाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह डाला था लोगों पर प्रभाव

बीते वर्ष मार्च में आरोपियों ने पुरोला के मिनी स्टेडियम में एक माह तक क्रिकेट समेत अन्य खेलों की प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया था। इस दौरान उन्होंने महंगी लग्जरी गाड़ियों के काफिले के साथ ही समापन समारोह में हेलीकॉप्टर से प्रख्यात क्रिकेटर युवराज सिंह को यहां बुलाकर लोगों को खासा प्रभावित किया था।

 

उस आयोजन के दौरान क्षेत्रीय विधायक राजकुमार एवं प्रशासन के अधिकारी भी मंच साझा करते और फोटो खिंचाते नजर आए थे। तब उन्होंने स्थानीय खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर कोचिंग दिलाने और प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कराने के ख्वाब दिखाए थे। इस कार्यक्रम का प्रभाव ही था कि क्षेत्र के भोले भाले ग्रामीण इनके झांसे में आ गए।

पीड़ित व्यक्ति ने देहरादून मुख्यालय में ठगी की शिकायत की थी। वहां से निर्देश मिलने पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। पूर्व में आरोपियों के विरुद्ध तीन अन्य शिकायतें प्राप्त हुई थीं, लेकिन मामले जिले से बाहर के थाना क्षेत्रों की होने के कारण ट्रांसफर कर दिए गए थे। अब सभी मामलों की कड़ियां जोड़कर तफ्तीश की जाएगी।
- पंकज भट्ट, एसपी उत्तरकाशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed