फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two bharatiya janata party leader in touch with gangster sunil rathi

इस कुख्यात गैंगस्टर के बेहद खास हैं BJP के दो नेता, और भी कईं राज आए सामने

Wed, 14 Jun 2017 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 14 Jun 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
Two bharatiya janata party leader in touch with gangster sunil rathi

देश के एक कुख्यात गैंगस्टर के राज धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। हाल‌िया प्रकरण में दो बीजेपी नेताओं का नाम इस कुख्यात गैंगस्टर के साथ सामने आया है। बताया जा रहा है क‌ि ये दोनों नेता उसके बेहद खास हैं और उसकी हर मुश्‍क‌िल में मदद करते हैं। 

विज्ञापन


सामने आया है क‌ि शहर के दो भाजपा नेता भी कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी के करीबी हैं। ये नेता विवादित भूमि के प्रकरण राठी की मदद से सुलझाते हैं। इन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान राठी की मां को भी मदद पहुंचाई थी। ये जानकारी स्थानीय पुलिस तक पहुंची है। 
विज्ञापन


हरिद्वार में कुख्यात सुनील राठी की जड़े काफी गहरी है। अब एक नई बात भी निकलकर सामने आ रही है। राठी के संपर्क में हरिद्वार के भाजपा के दो नेता भी हैं। ये नेता ठीक ठाक वजूद रखते हैं और आर्थिक रूप से भी बेहद संपन्न हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

राठी की मां की मदद भी की

Two bharatiya janata party leader in touch with gangster sunil rathi
बताते है कि राठी की मां राजबाला जब वेस्ट यूपी की छपरौली विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरी थी तब इन नेताओं ने राठी की मां के चुनाव में मदद भी की थी।       

यही नहीं ये हरिद्वार में कई विवादित भूमि के प्रकरण भी राठी की मदद से सुलझा चुके हैं और भारी भरकम रकम राठी को भी अदा की गई है। हालांकि अब तक इन भाजपा नेताओं की करीबी के बारे में हरिद्वार पुलिस नहीं जानती थी लेकिन अब इनकी भी पोल लगभग खुल गई है।

पुलिस की निगाहें अब इन भाजपा नेताओं पर भी आकर ठहरी है। चूंकि इन नेताओं का रसूख है लिहाजा पुलिस भी बिना ठोस साक्ष्य के गिरेबां पर हाथ डालने से बच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed