{"_id":"623c9da2fcbfe67cb1398e1d","slug":"two-arrested-with-fake-notes-of-fifty-thousand-in-roorkee-printer-scanner-and-paper-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोट बनाने वाले उपकरण बरामद: 50 हजार की जाली करेंसी सहित दो गिरफ्तार, प्रिंटर, स्कैनर, पेपर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोट बनाने वाले उपकरण बरामद: 50 हजार की जाली करेंसी सहित दो गिरफ्तार, प्रिंटर, स्कैनर, पेपर जब्त
Thu, 24 Mar 2022 10:04 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 24 Mar 2022 10:04 PM IST
सार
दोनों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे सौ-सौ के नकली नोट ही छापते थे। इसके बाद देहात क्षेत्र में दुकानों पर इन्हें चलाते थे। बताया कि देहात में लोग नोट पर अधिक ध्यान नहीं देते हैं। इसलिए नकली नोट आसानी से चल जाते थे। बड़े नोट इसलिए नहीं छापते थे, क्योंकि लोग उनकी अच्छी तरह से जांच करते हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने नकली नोट के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से पचास हजार के नकली नोट बरामद किए हैं। साथ नोट बनाने वाले उपकरण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। साथ ही दोनों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
बृहस्पतिवार को एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने अपने कार्यालय प्रेसवार्ता कर बताया कि देहात क्षेत्र में दुकानों पर नकली नोट चलाने की शिकायत मिल रही थी। एसएसपी ने नकली नोट चलाने वालों को पकड़ने के निर्देश दिए थे। तभी से पुलिस नकली नोट चलाने वालों की तलाश कर रही थी। बुधवार को खानपुर पुलिस दल्लावाला बॉर्डर के पास चेकिंग कर रही थी। शक होने पर एक कार को रोक लिया और तलाशी ली। कार सवार दो युवकों से सौ-सौ के पचास हजार रुपये नकली नोट बरामद हुए। पुलिस दोनों युवकों को कार सहित थाने ले आई। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम कुर्बान उर्फ लालू निवासी सलेमपुर, थाना बहादराबाद और मनोज निवासी झिंझाना जिला शामली बताया। साथ ही बताया कि वे खुद ही नकली नोट छापते हैं।
इस पर पुलिस ने कुर्बान के घर छापेमारी की। वहां से प्रिंटर, स्कैनर, पेपर शीट, पेपर कटर बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे घर पर ही नकली नोट छापते थे। मनोज बाजार में नोट चलाता था। एसपी देहात ने बताया कि दोनों हरिद्वार, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के देहात क्षेत्र में नोट चलाते थे ताकि किसी को नकली होने का शक न हो। दोनों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में एसओ संजीव थपलियाल, एसआई नवीन चौहान, एसआई विकास रावत, एसआई जौहर सिंह, सिपाही अजीत तोमर, सुधीर तोमर, कुलदीप और आनंद पाल शामिल रहे।
विज्ञापन
सौ-सौ के ही छापते थे नोट
दोनों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे सौ-सौ के नकली नोट ही छापते थे। इसके बाद देहात क्षेत्र में दुकानों पर इन्हें चलाते थे। बताया कि देहात में लोग नोट पर अधिक ध्यान नहीं देते हैं। इसलिए नकली नोट आसानी से चल जाते थे। बड़े नोट इसलिए नहीं छापते थे, क्योंकि लोग उनकी अच्छी तरह से जांच करते हैं।
पुलिस को गिरोह होने की आशंका
एसपी देहात ने बताया कि यह पता नहीं चल पाया है कि दोनों अब तक कितने नकली नोट चला चुके हैं। आशंका है कि इन दोनों से अलग भी कुछ लोग इनके साथ मिले हुए हैं और इनका पूरा गिरोह है। पुलिस कुछ लोगों से शक के आधार पर पूछताछ कर रही है।