फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two and a half thousand people thirst for water

Dehradun News: पानी के लिए तरसी ढाई हजार की आबादी, प्रदर्शन की चेतावनी

Mon, 04 Nov 2024 01:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Two and a half thousand people thirst for water
जलसंस्थान की लापरवाही के चलते नवीन चकराता के चार गांवों के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए हैं। क्षेत्र में शुक्रवार से आपूर्ति बंद है। ग्रामीणों को एक किलोमीटर दूर जाकर पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है। रविवार को नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के ग्राम लांघा पोखरी, पुरोड़ी, रामताल गार्डन और माख्टी पोखरी की आबादी लगभग 2500 है। यहां पेयजल का अघोषित संकट खड़ा हो गया है। पेयजल आपूर्ति के लिए बनी लाइन सिजला खड्ड-पुरोड़ी छटऊ में क्षतिग्रस्त हो गया है। तीन दिन से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पानी की जरूरत पूरा करने के लिए लोगों को एक किलोमीटर की दूरी तय कर हैंडपंप व एक प्राकृतिक स्रोत से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन




क्षेत्र निवासी सालक राम जोशी, पूर्व प्रधान दिनेश चौहान, स्याणा अर्जुन दत्त जोशी, भाव सिंह रावत, पूरण जोशी, गंभीर चौहान और खजान रावत ने बताया कि पेयजल लाइन के क्षतिग्रस्त होने की सूचना जल संस्थान के अधिकारियों को दे दी गई थी, लेकिन अभी तक आपूर्ति को सुचारू नहीं कराया गया है। दीपावली के दिन चारों ओर उत्सव का माहौल था, लेकिन चारों गांव के लोग पानी की जुगत में लगे रहे। अंत में टैंकर मंगवाकर काम चलाना पड़ा। विभागीय स्तर से पानी का कोई प्रबंध नहीं किया गया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सोमवार तक लाइन को ठीक नहीं किया गया तो ग्रामीण पानी के बर्तन लेकर जलसंस्थान के विरुद्ध प्रदर्शन करेंगे। उधर, जलसंस्थान देहरादून खंड के अधिशासी अभियंता राजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सहायक अभियंता और अवर अभियंता को मौके पर जाकर तत्काल पेयजल आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed