फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Electricity bill will increase on expensive purchases but it will also decrease Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: महंगी खरीद पर बिजली बिल बढ़ेगा तो कम पर घटेगा भी, जनसुनवाई के बाद होगा याचिका पर निर्णय

Fri, 21 Apr 2023 01:54 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 21 Apr 2023 01:54 PM IST
सार

यूपीसीएल के लिए बिजली की खरीद का दाम 4 रुपये प्रति यूनिट तय किया हुआ है। किसी महीने यूपीसीएल की औसत खरीद 5 रुपये प्रति यूनिट आती है। तो एक रुपये की रिकवरी सभी 27 लाख उपभोक्ताओं से की जाएगी। इस एक रुपये का बंटवारा यूपीसीएल की ओर से महीने भर में बेची गई औसत बिजली से होगा।

विज्ञापन
Electricity bill will increase on expensive purchases but it will also decrease Uttarakhand news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपीसीएल पीक आवर में बाजार से महंगी दरों पर बिजली खरीदने पर होने वाले अतिरिक्त खर्च को उपभोक्ताओं से ही वसूलने की तैयारी कर रहा है। इसका प्रस्ताव तैयार कर नियामक आयोग को भेजा जा चुका है। लेकिन नियामक आयोग की ओर से तय दरों से कम पर बिजली खरीदने पर कुल बिल घट भी जाएगा।

विज्ञापन


नियामक आयोग में यूपीसीएल ने जो याचिका दायर की है, उसमें महंगाई के साथ सस्ती बिजली का बंटवारा भी परिभाषित किया गया है। मान लो कि नियामक आयोग ने यूपीसीएल के लिए बिजली की खरीद का दाम 4 रुपये प्रति यूनिट तय किया हुआ है। किसी महीने यूपीसीएल की औसत खरीद 5 रुपये प्रति यूनिट आती है। तो एक रुपये की रिकवरी सभी 27 लाख उपभोक्ताओं से की जाएगी। इस एक रुपये का बंटवारा यूपीसीएल की ओर से महीने भर में बेची गई औसत बिजली से होगा।

विज्ञापन

एक रुपये प्रति यूनिट की कमी
मसलन अगर यूपीसीएल 1000 मिलियन यूनिट यानी 100 करोड़ यूनिट बेचता है तो इस पर एक रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से यूपीसीएल 100 करोड़ रुपये उपभोक्ताओं से वसूलेगा। इस हिसाब से करीब एक रुपये प्रति यूनिट तक का भार बढ़ सकता है। इसी प्रकार, अगर यूपीसीएल निर्धारित चार रुपये यूनिट के बजाए महीने भर में औसत तीन रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली खरीद करता है तो उपभोक्ताओं के बिल में उसी हिसाब से करीब एक रुपये प्रति यूनिट की कमी आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: बारिश से भी नहीं मिली राहत, प्रदेश में 24 घंटे में 18 जगह धधके जंगल

37 दिन के भीतर होगी वसूली

महीने में यूपीसीएल जो भी ज्यादा महंगी बिजली खरीदेगा, उसकी रिकवरी उपभोक्ताओं के बिलों में 37 दिनों के भीतर आ जाएगी। इसके लिए यूपीसीएल को नियामक आयोग की अनुमति की भी जरूरत नहीं होगी। वह सीधे तौर पर उपभोक्ताओं से रिकवरी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed