{"_id":"596ee9324f1c1b46768b461b","slug":"twenty-people-killed-in-every-month-from-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस शहर में सड़क हादसे हर माह ले रहे 20 लोगों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस शहर में सड़क हादसे हर माह ले रहे 20 लोगों की जान
अरुण कुमार / अमर उजाला, काशीपुर
Updated Wed, 19 Jul 2017 02:42 PM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात नियमों के पालन के लिए शासन-प्रशासन की ओर से कई योजनाएं बनाई जा रही हैं, लेकिन दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
ऊधमसिंह नगर जिले में बीते साल 208 सड़क दुर्घटनाओं में 169 लोगों की मौत हुई, जबकि इस साल जनवरी से जून तक 130 हादसों में 122 लोग काल कवलित हो चुके हैं। यानी हर महीने हादसों में 20 लोगों की जान जा रही है। अब दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिला सड़क सुरक्षा समिति ने अति संवेदनशील स्थल चिन्हित करने के साथ ही दस प्रतिशत कमी लाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन
अधिकांश मार्गों पर संकेतक और अन्य चिन्ह नहीं होने के चलते सड़क दुर्घटनाएं साल-दर-साल बढ़ रही हैं। हाइकोर्ट के निर्देश पर गठित जिला सड़क सुरक्षा समिति ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी से अपने क्षेत्र के दुर्घटना संभावित स्थलों की रिपोर्ट मांगी है। इस पर परिवहन विभाग और लोक निर्माण विभाग के अफसर दुर्घटना संभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन
समिति को पुलिस विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2016 में सबसे अधिक ऊधमसिंह नगर में 208, देहरादून में 144, नैनीताल में 104, पिथौरागढ़ में 10, चंपावत में 9, बागेश्वर में 6 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। वहीं वर्ष 2017 में जून तक ऊधमसिंह नगर में 169, देहरादून में 156, नैनीताल में 115, पिथौरागढ़ में 14, चंपावत में 18, बागेश्वर में 8 दुर्घटनाएं हुई हैं।
परिवहन आयुक्त ने सभी जिला सड़क समितियों को दुर्घटनाओं में कम से कम 10 प्रतिशत की कमी करने का लक्ष्य दिया है। इसके लिए सभी जिले के डीएम को 13 जुलाई को पत्र जारी कर दिए हैं। जिलाधिकारी के आदेश पर एआरटीओ अनीता चंद ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ काशीपुर से जसपुर, बाजपुर, ठाकुरद्वारा के अलावा अन्य मार्गों का निरीक्षण किया।
काशीपुर, जसपुर, बाजपुर की सभी सड़कों का निरीक्षण किया है। काशीपुर से ठाकुरद्वारा मार्ग पर एक अतिसंवेदनशील स्थल मिला है। यहां सर्वाधिक दुर्घटनाएं हुई हैं। पीडब्लूडी के अधिकारियों को सभी दुर्घटना संभावित मार्ग पर संकेतक लगाने, रेडियम पट्टी आदि लगाने के लिए कहा गया है। सभी मार्गों की रिपोर्ट तैयार कर जिला सड़क सुरक्षा समिति को भेजी जा रही है।
- अनीता चंद एआरटीओ प्रशासन, काशीपुर
10 प्रतिशत कमी का लक्ष्य, 30 प्रतिशत की वृद्धि
परिवहन आयुक्त ने सभी जिला सड़क समितियों को दुर्घटनाओं में कम से कम 10 प्रतिशत की कमी करने का लक्ष्य दिया है, जबकि जिले के छह माह के आंकड़े पर गौर करें तो पिछले साल के मुकाबले इस बार 30 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की जा रही है। पुलिस की कार्यप्रणाली वाहन चेकिंग तक ही सीमित रहती है।
पांच जिलों में बढ़ी दुर्घटनाओं की लिस्ट
जनपद दुर्घटनाओं की संख्या मृतकों की संख्या घायलों की संख्या
2016 2017 2016 2017 2016 2017
---------------------------------------------------------------------
ऊधमसिंह नगर 208 169 130 122 176 118
उत्तरकाशी 20 18 14 57 57 38
देहरादून 144 156 66 62 113 114
नैनीताल 104 115 54 56 76 106
पिथौरागढ़ 10 14 26 15 10 25
चंपावत 09 18 07 20 12 40
बागेश्वर 06 08 04 02 03 07