फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   turbine stooped due to silt in river.

नदियों की सिल्ट ने बढ़ाया बिजली घरों पर खतरा, मशीनें रोकी

Wed, 06 Jul 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 06 Jul 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
turbine stooped due to silt in river.
जल विद्युत परियोजना

उत्तरकाशी जिले में भिलंगना नदी का जल स्तर बढ़ने और अत्यधिक गाद आने से तिलोथ और धरासू जल विद्युत गृह पर खतरा बढ़ गया। टरबाइनों को सिल्ट से बचाने के लिए दोनों विद्युत गृहों की मशीनों को थामना पड़ा।

विज्ञापन


देर शाम स्थिति कुछ सामान्य होने पर धरासू विद्युत गृह में तीन मशीनों से बिजली उत्पादन शुरू किया गया। वहीं, कुछ अन्य विद्युत गृहों में भी बीच-बीच में उत्पादन रोकना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सिल्ट से कटने लगी रबर सील
मंगलवार रात करीब साढ़े तीन बजे भिलंगना नदी में जल स्तर बढ़ने के साथ कूड़ा करकट, गाद (सिल्ट) की मात्रा बढ़ गई। जिससे उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) के 90 मेगावाट के मनेरी भाली-प्रथम (तिलोथ) जल विद्युत गृह की मशीनों की रबर सील कटने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थिति को भांपते हुए यूजेवीएनएल अधिकारियों ने टरबाइनों का संचालन बंद कर दिया। इस विद्युत गृह में मशीनों के मरम्मत की जरूरत पड़ रही है। इसके चलते 11 जुलाई तक विद्युत उत्पादन नहीं हो पाएगा। इसी तरह, 300 मेगावाट विद्युत क्षमता के मनेरी भाली-द्वितीय (धरासू) विद्युत गृह में सिल्ट बढ़ने के कारण दोपहर करीब दो बजे विद्युत उत्पादन रोकना पड़ा।


देर शाम चली तीनों मशीनें
धरासू विद्युत गृह में शाम लगभग साढ़े पांच बजे तीन मशीनें चला दी गई। जबकि देर शाम तक एक मशीन बंद थी और विद्युत गृह से 200 मेगावाट बिजली मिल रही थी।

यूजेवीएनएल के डाइरेक्टर (आपरेशन) बीसीके मिश्रा ने बताया कि भिलंगना नदी में आई अत्यधिक सिल्ट से मशीनों को बचाने के लिए विद्युत गृहों में उत्पादन रोकना पड़ा। वहीं, पावर कॉरपोरेशन के डाइरेक्टर (एचआर) एवं प्रवक्ता पीसी ध्यानी ने बताया कि बृहस्पतिवार के लिए खुले बाजार से 67.80 लाख यूनिट अतिरिक्त बिजली खरीद ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed