फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   trucks big strike in uttarakhand

आज करीब 2 लाख ट्रकों के चक्के होंगे जाम, टेंपो, ऑटो, स्कूल वैन, सिटी बसें भी नहीं चलेंगी

Fri, 20 Jul 2018 08:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 20 Jul 2018 08:05 AM IST
विज्ञापन
trucks big strike in uttarakhand
truck

पूरे देश में टोल बैरियर हटाने के साथ ही रोड सेफ्टी बिल में संशोधन, डीजल की कीमतों को कम करने, डायरेक्ट पोर्ट डिलीवरी योजना समाप्त करने के साथ ही ट्रांसपोर्ट कारोबार पर टीडीएस समाप्त करने जैसी मांगों को लेकर ट्रक आपरेटर्स आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।

विज्ञापन


ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस और उत्तराखंड परिवहन महासंघ के आह्वान पर उत्तराखंड में टेंपो, आटो, स्कूल वैन, सिटी बसों के संचालक भी आज एक दिन के लिए हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन


तमाम ट्रक यूनियनों के पदाधिकारियों ने दून समेत अलग-अलग जिलों में बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई। उत्तराखंड परिवहन महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दलजीत सिंह मान से बताया कि हड़ताल से राज्य में दो लाख ट्रकों का संचालन बंद हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

करीब तीन लाख अन्य वाहन भी नहीं चलेंगे

trucks big strike in uttarakhand

आज करीब तीन लाख अन्य वाहन भी नहीं चलेंगे। उनका कहना है कि तृतीय पक्ष बीमा प्रीमियम निर्धारण में पारदर्शिता, जीएसटी में छूट, ट्रांसपोर्ट कारोबार पर टीडीएस समाप्त करने, ई वे बिल से जुड़ी व्यावसायिक समस्याओं को देखते हुए नियमों में संशोधन करने, बसों और पर्यटक वाहनों को नेशनल परमिट देने की मांग लंबे समय से की जा रही है। 

वहीं हड़ताल के चलते देहरादून में तमाम ट्रक आपरेटर्स ने अपने ट्रकों को ट्रांसपोर्टनगर में खड़ा कर दिया है। ट्रक संचालकों ने बृहस्पतिवार को राज्य के तमाम औद्योगिक क्षेत्रों में संचालित छह हजार से अधिक फैक्ट्रियों में निर्मित सामानों का भी लदान नहीं किया।

दूसरी ओर ट्रक आपरेटर्स की हड़ताल के मद्देनजर सचिव परिवहन डी सैंथिल पांडियन ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा है कि दूध, सब्जी समेत जरूरी सामान से लदे ट्रकों या गाड़ियों को कोई लाना चाहता है तो उसे पुलिस प्रशासन की ओर से पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाए। परिवहन सचिव के आदेश के बाद पुलिस महानिदेशक की ओर से इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों व एसएसपी को भी पत्र जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed