{"_id":"5ce96e4bbdec220728421538","slug":"truck-fall-into-deep-ditch-in-new-tehri-two-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई टिहरी: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा डंपर, चालक समेत दो की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई टिहरी: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा डंपर, चालक समेत दो की मौत
Sat, 25 May 2019 10:04 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 25 May 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
गहरे खाई में गिरा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में नई टिहरी के जाखणीधार में विद्युत सब स्टेशन के पास शनिवार तड़के एक डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसमें सवार चालक व क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय बौराड़ी भेजा है।
विज्ञापन
तहसीलदार एमएल आर्य ने बताया कि डंपर चालक श्रीनगर से रेत लेकर टिपरी होते हुए जाखणीधार जा रहा था। शनिवार तड़के करीब तीन-चार बजे अपने गंतव्य तक पहुंचने से आधा किमी पहले विद्युत सब स्टेशन के पास डंपर अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ मीटर नीचे खाई में गिर गया।
विज्ञापन
सुबह साढ़े छह बजे जब घटना का पता चला, तो लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक डंपर चालक राम सिंह (47) पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम कोटी चौरियांधार और क्लीनर अनूप (27) पुत्र ललित भट्ट निवासी ग्राम गेंवली पट्टी खास की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि तड़के तीन-चार बजे के बीच जोर की आवाज सुनाई दी, लेकिन उन्होंने समझा कि डंपर चालक रेत उतार रहे हैं। इसलिए कोई बाहर नहीं आया।
कोटी खास के प्रधान शूरवीर सिंह सजवाण, वीरेंद्र सिंह पंवार और रामदयाल रतूड़ी ने कहा कि उस मोड़ पर क्रैश बैरियर नहीं होने से कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। विभाग को कई बार कहने पर भी क्रैश बैरियर नहीं लगाया जा रहा है।