फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Truck and bus Accident in rishikesh one killed 15 injured

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में एक की मौत, 15 बुरी तरह घायल

Sun, 06 May 2018 10:23 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sun, 06 May 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
Truck and bus Accident in rishikesh one killed 15 injured

ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर रानीपोखरी स्थित जाखन नदी के पुल पर एक बस को सामने से तेज गति में आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दौरान ट्रक में सवार आजाद (40) पुत्र जाहिर निवासी जबरदस्तपुर, हरिद्वार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 लोग जख्मी हो गए।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आपातकालीन 108 सेवा और निजी वाहनों के माध्यम से स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रानीपोखरी पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह करीब सात बजे ऋषिकेश से देहरादून जा रही बस को जाखन नदी के पुल पर विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर लगते ही बस और ट्रक के परखच्चे उठ गए। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि ट्रक सवार नौशाद और बस चालक आजाद की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Truck and bus Accident in rishikesh one killed 15 injured

घायलों में ट्रक चालक नौशाद उर्फ दिलशाद (38) पुत्र जाकिर, जावेद (24) पुत्र तामिला, साबिर (18) पुत्र राशिद, उस्मान पुत्र तामिला सभी निवासी जबरदस्तपुर, हरिद्वार और बस चालक आजाद उर्फ जगमोहन पुत्र सुभाष चंद निवासी इटौरा, जिला बदायूं, यूपी, योगेंद्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी संगम विहार, नई दिल्ली, आकाश पुत्र वीरेद्र सिंह धनै निवासी ग्राम कटूर, ब्लॉक खिर्सू, जिला पौड़ी, रमेश कुमार (41) पुत्र गुरु साहिब पंडित निवासी मकान नंबर 226 थे।

संगम विहार, नई दिल्ली, फैन अली (41) पुत्र लियाकत अली निवासी मकान नंबर 173, सुंदर नगरी, नंदनगरी, नई दिल्ली, मनोज डबराल (37) पुत्र स्व. रोशनलाल डबराल निवासी रायपुर, देहरादून, कैलाश पांडे पुत्र स्व. रामकुमार पांडे निवासी बिरहा, फरीदपुर, सेमरी बाजार, सुल्लतानपुर, यूपी, नरेश कुमार (25) पुत्र मामचंद, आकाश (25) पुत्र ओमप्रकाश दोनों निवासी नेहरूनगर, नई दिल्ली, पुष्पक (27) पुत्र जयपकाश निवासी अमन विहार, सुल्तानपुरी, नई दिल्ली और पवन कुमार (28) पुत्र राजकुमार निवासी मकान नंबर 18, गली नंबर दो, नेहरू नगर, नई दिल्ली शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed