फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Trouble due to the terror of monkeys in Majra Khairi of stuck farm

अटकफार्म के मजरा खैरी में बंदरों के आतंक से परेशान लोग

Fri, 21 Feb 2020 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Trouble due to the terror of monkeys in Majra Khairi of stuck farm
प्रतीकात्मक तस्वीर
अटकफार्म ग्राम पंचायत के मजरा खैरी में रहने वाले लोग इन दिनों बंदरों के आतंक से खासा परेशान है। बंदर न सिर्फ फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं बल्कि, घरों से सामान भी उठा कर ले जाते हैं। वहीं, स्कूल जाने वाले छात्रों पर भी हमला कर रहे हैं। बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए क्षेत्रीय लोगों ने बृहस्पतिवार को झाझरा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन


ज्ञापन में बताया गया कि बंदरों के आतंक के चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। बंदर स्कूल जाने वाले छात्रों पर हमला कर उन्हें चोटिल कर हैं। इस वजह से अभिभावकों उन्हें स्कूल में छोड़ने के लिए जाना पड़ रहा है। बंदर खेतों में घुस फसलों को भी चट्ट कर जा रहे हैं, जिसके चलते काश्तकारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पूर्व में विभाग ने बंदरों को पकड़ने की कवायद शुरू की थी लेकिन, कुछ दिन में ही इस अभियान को बंद कर ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। रेंजर विनोद चौहान ने बताया कि जल्द ही जगह-जगह पिंजरे लगाकर बंदर पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन में बिसना देवी, निधि, पूजा, राधिका, पुष्पा देवी, आशा देवी, गंगा देवी, अंजू कलूड़ा, निधि, गंगा बिष्ट, शिव सिंह बिष्ट, प्रतात, वासू बिष्ट, ममता, सुशील डबराल, जोगेंद्र सिंह, गुरमुख सिंह, संजय सिंह, रामजीत सिंह, एकता डबराला, सुमेर सिंह, आशीष, मोहित रावत, अनिता, सुमेर सिंह, सोनिया फरस्वाण, ममता देवी, महेश्वरी देवी, ऊषा चौहान, नैन सिंह कलड़ा, निर्मला, इंद्रा थापा, भगवती प्रसाद, अनुराधा, संजय थापा, आशा थापा, दर्शना, रमिला, कुंती देवी, धर्मेंद्र सिंह, रजनी देवी, चंपा देवी, लेखराज, कुलदीप, सचिदानंद, जोगेंद्र, मन्नू देवी, नरेश आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed