उत्तराखंड: टनकपुर से शुरू हुई त्रिवेणी एक्सप्रेस, केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली से चलने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन आज से टनकपुर से शुरु हो गई। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। सुबह पौने आठ बजे केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री ने ट्रेन को रवाना किया।
टनकपुर से रवाना होने के लिए त्रिवेणी एक्सप्रेस मंगलवार देर शाम टनकपुर स्टेशन में पहुंच गई थी। इसे फूलों से सजाया गया। एक्सप्रेस रेल सेवा के उद्घाटन की रेलवे ने तैयारी पूरी कर ली थी। मंगलवार को एडीआरएम आशीष अग्रवाल ने यहां आकर तैयारी का जायजा लिया था।
इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि पौने आठ बजे टनकपुर से चलकर यह ट्रेन बारह बजे बरेली पहुंचेगी। टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस (सोमवार, बुधवार, शुक्रवार) सप्ताह में तीन दिन और शक्तिनगर-बरेली एक्सप्रेस (रविवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार) सप्ताह में चार दिन चलेगी, जो लौटकर शाम चार बजकर पच्चीस मिनट पर टनकपुर पहुंचेगी।
टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस
स्टेशन आगमन प्रस्थान
टनकपुर सुबह 7.45
मझोला 8.28 8.30
पीलीभीत 9.10 9.15
इज्जतनगर 10.26 10.31
बरेली सिटी 11.05 11.10
बरेली जंक्शन 11.45 12.00
शक्तिनगर से टनकपुर आने का टाइम टेबल
स्टेशन आगमन प्रस्थान
बरेली जंक्शन 12.25 12.30
बरेली सिटी 12.41 12.46
इज्जतनगर 13.00 13.05
पीलीभीत 14.25 14.30
मझोला 15.00 15.02
टनकपुर आगमन 16.25 शाम।