फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Trivendra Singh Rawat third Chief Minister of BJP government presenting budget

उत्तराखंडः त्रिवेंद्र सिंह रावत बजट पेश करने वाले भाजपा सरकार के तीसरे मुख्यमंत्री

Wed, 04 Mar 2020 01:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला, देहरादून
राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 04 Mar 2020 01:11 PM IST
सार

  • पूर्व सीएम एनडी तिवारी, जनरल खंडूड़ी और निशंक भी पेश कर चुके हैं बजट

विज्ञापन
Trivendra Singh Rawat third Chief Minister of BJP government presenting budget
त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज अपनी सरकार का चौथा बजट पेश करेंगे। प्रदेश में अब तक सत्तारूढ़ रही भाजपा सरकारों के वे तीसरे मुख्यमंत्री हैं, जो नेता सदन के साथ ही वित्त मंत्री के तौर पर सदन में बजट भाषण पढेंगे। उनसे पहले यह भूमिका पूर्व मुख्यमंत्री जनरल बीसी खंडूड़ी और डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक निभा चुके हैं।

विज्ञापन


वर्ष 2017 में जब भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व त्रिवेंद्र सिंह रावत के हाथों में उत्तराखंड की कमान सौंपी थी। तब उनके पास वित्त मंत्रालय नहीं था। यह दायित्व प्रकाश पंत को सौंपा गया। संसदीय और विधायी मामलों के साथ पंत के पास वित्त, आबकारी, पेयजल सरीखे अहम मंत्रालय थे। मौजूदा भाजपा सरकार के पंत ने तीन बजट कुशलतार्पूक पेश किए। 
विज्ञापन


लेकिन पिछले साल देहरादून विधानसभा में जब उन्होंने बजट पेश किया तो उनकी तबीयत इस कदर नासाज हो गई कि वे बजट भाषण को पूरा नहीं कर पाई। तब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बजट भाषण पूरा किया। बुधवार को त्रिवेंद्र सिंह रावत वित्त मंत्री के किरदार में सदन में पहुंचेंगे और वित्तीय वर्ष 2020-21 का आय व्यय का दस्तावेज पटल पर रखेंगे। वे बजट भाषण पढ़ेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अपने पास रखे पंत के सभी मंत्रालय, किया होमवर्क

इस तरह वे राज्य गठन के बाद अंतरिम सरकार और 2002 से 2017 के दौरान निर्वाचित चार सरकारों में सदन पटल पर बजट पेश करने वाले चौथे और भाजपा सरकार के तीसरे मुख्यमंत्री होंगे।

उनसे पहले 2002 से 2007 के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने बजट पेश किया। उनके बाद 2007 से 2012 के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी और डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को बजट पेश करने का अवसर मिला।  

पूर्व वित्त मंत्री प्रकाश पंत के देहावसान के बाद उनके सभी मंत्रालय मुख्यमंत्री ने अपने पास रखे। सत्र के दौरान केवल संसदीय कार्य मंत्रालय का दायित्व शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को सौंपा। बजट सत्र से पूर्व मुख्यमंत्री ने होमवर्क भी किया। उन्होंने बजट में जन भागीदारी सुनिश्चत करने को लेकर सोशल मीडिया पर जनता से सुझाव भी लिये। उनसे पहले पूर्व वित्त मंत्री पंत भी सोशल मीडिया पर जनता से सुझाव लेते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed