फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   trivendra singh rawat reached bjp office

भ्रष्टाचार पर धर्मयुद्घ लड़ेंगे, किसी को कोई माफी नहीं: त्रिवेंद्र

Sat, 25 Mar 2017 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 25 Mar 2017 09:32 PM IST
विज्ञापन
trivendra singh rawat reached bjp office
- फोटो : amarujala

ये प्रचंड जीत का प्रचंड जश्न था। पहली बार बीजेपी मुख्यालय में इतनी भव्य सजावट दिखी। मानो समय से काफी पहले दीपावली आ गई। भीड़ इतनी उमड़ पड़ी कि इंतजाम कम पड़ गए। सीएम बनकर पहली बार बीजेपी मुख्यालय पहुंचे त्रिवेंद्र सिंह रावत पूरी रौब में दिखाई दिए। वे भ्रष्टाचार पर अपनी सरकार की प्राथमिकता पहले ही जाहिर कर चुके हैं, लेकिन शनिवार को अंदाज एकदम अलग था।

विज्ञापन


इसमें आक्रामकता का पुट शामिल था।  सीएम ने कहा-भ्रष्टाचार पर हम धर्मयुद्घ लडे़गे। इस मामले में किसी के लिए कोई माफी नहीं है। उन्होंने सीएम बनने से ठीक पहले पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात को अपने भाषण का हिस्सा बनाया। मोदी का संदेश कार्यकर्ताओं को सुनाया। कहा-मोदी जी ने मुझसे कहा है-भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़नी है। किसी से डरना नहीं है। निर्भीक होकर शासन चलाना है।
विज्ञापन


अपनी सरकार के आधा दर्जन से ज्यादा मंत्रियों की मौजूदगी वाले कार्यक्रम में सीएम गदगद दिखे। अपने मंत्रियों और कार्यकर्ताओं को उन्होंने कुछ संदेश साफ तौर पर देने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर हमारी नीति जीरो टालरेंस की होगी। पिछली सरकार ने खूब घोटाले किए हैं। जब से सीएम बना हूं, तब से फाइलें पलट रहा हूं, तो गड़बड़झाले नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रष्टाचार पर कठोर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा हमें लोकायुक्त बनाने में कोई तकलीफ नहीं है। लोकायुक्त हम ला रहे हैं। मगर हमें ऐसा काम करना होगा, जो लोकायुक्त की जरूरत ही न पडे़। उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं के बगैर कोई नेता नहीं बन सकता। बेहतर काम तब ही कर पाऊंगा, जब कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद मिलेगा।

इससे पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि हमें अपने सीएम और सरकार को काम करने का मौका देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रचंड बहुमत से प्रचंड अपेक्षाएं भी हैं। जिम्मेदारी का सही ढंग से निर्वहन नहीं किया, तो फिर हम सबको इसका दंड भी भुगतना होगा।

हफ्ते में एक दिन कार्यकर्ताओं के बीच रहेंगे सीएम

trivendra singh rawat reached bjp office

कार्यक्रम में त्रिवेंद्र सरकार के मंत्री सतपाल महाराज, प्रकाश पंत, डा. हरक सिंह रावत, मदन कौशिक, यशपाल आर्य, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, डा. धन सिंह रावत के अलावा संगठन मंत्री संजय कुमार, कई विधायक, पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे। संचालन प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी छोड़कर और फूलों की वर्षा करके सीएम का जोरदार स्वागत किया।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत हफ्ते में एक दिन बीजेपी कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं के बीच रहेंगे। अपने अभिनंदन के कार्यक्रम में सीएम ने ये एलान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जैसा तय करेंगे, उसके अनुसार, वे हफ्ते में एक दिन कार्यकर्ताओं के लिए समय निकालेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव में पार्टी की जिस टीम ने काम किया है, वह खास तौर पर उनसे मिलना चाहेंगे।

विधानसभा चुनाव में मिली भारी जीत पर जनता का आभार जताने के लिए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट प्रदेश के विभिन्न स्थानों का जल्द ही दौरा करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि उनका कार्यक्रम अप्रैल से शुरू होगा। बीच-बीच में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी जगह-जगह जाकर लोगों का आभार जताएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed