फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Trivendra singh rawat gift to asha workers on Women's Day

महिला दिवस पर आशा कार्यकत्रियों को सौगात, प्रोत्साहन राशि के साथ मिलेंगी अब ये खास सुविधाएं

Fri, 09 Mar 2018 12:31 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 09 Mar 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
Trivendra singh rawat gift to asha workers on Women's Day
trivendra singh rawat

महिला दिवस पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने  आशा कार्यकत्रियों की वर्ष 2012-13 से रुकी हुई 33 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी कर दी है। इससे प्रत्येक आशा कार्यकत्री को लगभग 25 हजार रुपये मिलेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने 12 हजार आशा कार्यकत्रियों तथा लगभग 2100 एएनएम के लिए दुर्घटना बीमा योजना की घोषणा भी की। इन्हें दुर्घटना एवं विकलांगता की स्थिति में दो लाख रुपये तक का लाभ मिलेगा। इसके अलावा, उन्होंने सभी एएनएम को टैबलेट देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह ने ये घोषणाएं बृहस्पतिवार को अपने आवास में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जच्चा-बच्चा की प्रारंभिक देखभाल की जिम्मेदारी आशा कार्यकत्रियों एवं एएनएम की होती है। जन स्वास्थ्य में इनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाना राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में हैं।

Trivendra singh rawat gift to asha workers on Women's Day

उन्होंने कहा कि सरकार गठन के बाद पहले वर्ष एक हजार डॉक्टरों की नियुक्ति का लक्ष्य रखा गया था, जिसके सापेक्ष 1140 डॉक्टरों की नियुक्ति की जा चुकी है। सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए सरकार टेली मेडिसिन, टेली रेडियोलॉजी एवं डिजिटल पैथोलॉजी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम ‘प्रेस फॉर प्रोग्रेस’ है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बाल लिंगानुपात में बेटियों की संख्या में 2011 की जनगणना के बाद वृद्धि तो हुई है, लेकिन इसको संतुलित करने के लिए व्यापक स्तर पर जन-जागरुकता जरूरी है। 2011 में उत्तराखंड में बाल लिंगानुपात 890 था, जो अब 934 तक पहुंच गया है।

उन्होंने कहा कि 2020 तक बाल लिंगानुपात को 950 से अधिक पहुंचाना होगा। अगर महिला मजबूत होगी तो समाज को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में मौजूद चिकित्सा चयन बोर्ड के अध्यक्ष डीएस रावत ने बताया कि वर्तमान में चालू भर्ती प्रक्रिया में 481 चिकित्सकों का चयन और हुआ है, जिसमें से 193 महिला चिकित्सक तथा  86 विशेषज्ञ डॉक्टर सम्मिलित हैं।

महानिदेशक चिकित्सा ने बताया कि चिकित्सा विभाग में 440 महिला स्वास्थ्य कार्यकत्रियों के रिक्त पदों के सापेक्ष 293 पदों पर चयन कर लिया गया है तथा 380 पदों पर चयन  के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश, सचिव नितेश झा, अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत, स्वास्थ्य महानिदेशक श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed