फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tripura student murder CM Dhami spoke to Angels Chakma father over phone and assured for action on culprit

त्रिपुरा के छात्र की हत्या: सीएम धामी ने एंजेल के पिता से फोन पर की बात, दोषियों को कड़ी सजा का दिया आश्वासन

Mon, 29 Dec 2025 08:54 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 29 Dec 2025 08:54 PM IST
सार

बीते नौ दिसंबर को त्रिपुरा के उनाकोटी जिले के नंदानगर निवासी छात्र एंजेल चकमा की हाल ही में कुछ युवकों ने पिटाई की थी। जिसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती था, लेकिन बीते दिन उसकी मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
Tripura student murder CM Dhami spoke to Angels Chakma father over phone and assured for action on culprit
एंजेल के पिता से बात करते सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की पिता तरुण प्रसाद चकमा से फोन पर बात की। उन्होंने एंजेल की हत्या पर दुख जताया। कहा कि इस मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जबकि एक अन्य आरोपी के नेपाल भागने की आशंका है, ईनाम घोषित करते हुए उसे भी गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना पर वो व्यक्तिगत तौर पर दु:खी हैं। इस स्थिति में परिवार के दुख को समझ सकते हैं। उत्तराखंड सरकार दोषियों को कड़ी सजा दिलाएगी। कहा कि उत्तराखंड में कभी भी इस तरह का माहौल नहीं रहा है, यहां देश- विदेश के बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। इसलिए यह घटना हम सबके लिए भी कष्टपूर्ण है।
विज्ञापन


Vinay Tyagi Murder: अब एसआईटी करेगी हत्याकांड की जांच, सीओ सिटी के नेतृत्व में टीम का गठित
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई करेगी। उन्होने कहा कि घटना के बाद त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा के साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी उनकी बात हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। परिवार की सहायता के लिए वो त्रिपुरा के मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे, साथ ही उत्तराखंड सरकार भी परिवार की हर संभव सहायता करेगी।

चकमा के पिता को सरकार ने दी आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा के पिता तरुण प्रसाद चकमा को तत्काल आर्थिक सहायता स्वीकृत करते हुए पहली किश्त के रूप में 4.12 लाख की आर्थिक सहायता जारी कर दी गई है। यह धनराशि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 एवं नागरिक अधिकार सरंक्षण अधिनियम-1955 के अन्तर्गत स्वीकृत की गई है। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता स्वीकृत किए जाने के लिए यह प्रकरण एसएसपी देहरादून के माध्यम से जिला समाज कल्याण अधिकारी देहरादून को भेजा गया था। प्रकरण पर एसडीएम विकासनगर एवं एसपी विकासनगर की संयुक्त जांच रिपोर्ट के आधार पर यह चेक जारी किया गया है। वहीं, एंजेल चकमा के इलाज पर हुए खर्च को सरकार और ग्राफिक एरा ग्रुप मिलकर वहन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed