{"_id":"5d3225848ebc3e6cc92d65a4","slug":"tribunal-s-order-also-pressed-the-administration-dehradun-news-drn3134973183","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानफोड़ू क्लबों के खिलाफ ट्रिब्यूनल का आदेश भी दबाकर बैठा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानफोड़ू क्लबों के खिलाफ ट्रिब्यूनल का आदेश भी दबाकर बैठा प्रशासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। जीएमएस रोड स्थित दो क्लबों में रात दो बजे तक बज रहे डीजे के शोर में लोग सो नहीं पा रहे हैं। पांच माह पहले इसकी शिकायत जिला प्रशासन के साथ-साथ नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) से भी की गई। ट्रिब्यूनल ने कार्रवाई के आदेश दिए, लेकिन प्रशासन खुद तो कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं कर पाया, ट्रिब्यूनल के आदेश भी दबाकर बैठा हुआ है।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय आयुक्त पंकज कुमार ने गत 12 फरवरी को जिलाधिकारी से शिकायत करने के साथ-साथ एनजीटी में भी इनके खिलाफ वाद दायर किया था। सुनवाई के दौरान 23 मई को ट्रिब्यूनल ने डीएम को इन क्लबों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। क्षेत्रीय आयुक्त ने अन्य विभागों से भी शिकायत की थी। लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हुई। शहर के अन्य क्लब रात 10 अथवा 10.30 बजे तक बंद हो जाते हैं, लेकिन इन दोनों क्लबों में रात दो बजे तक डीजे बजता रहता है।
मेरे संज्ञान में यह मामला नहीं है। यदि इस तरह का कोई आदेश है तो जनता की परेशानी को देखते हुए निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।
-सी रविशंकर, जिलाधिकारी देहरादून