फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Trend of banned drugs for intoxication increased Dehradun 37 times more drugs were caught

Dehardun: राजधानी में नशे के लिए प्रतिबंधित दवाओं का बढ़ा चलन, इस बार 37 गुना अधिक पकड़ीं गई कैप्सूल

Sat, 03 Jun 2023 03:08 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 03 Jun 2023 03:08 PM IST
सार

देहरादून पुलिस ने पिछले साल नशा तस्करी के 207 मुकदमों में 189 तस्करों को गिरफ्तार किया था। जबकि, इस साल मई तक 181 तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। यह गिरफ्तारी 167 मुकदमों में हुई है।

विज्ञापन
Trend of banned drugs for intoxication increased Dehradun 37 times more drugs were caught
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी देहरादून में नशे के लिए प्रतिबंधित दवाओं का चलन बढ़ा है। पुलिस ने पिछले पूरे साल से इस साल पांच महीनों में ही 37 गुना प्रतिबंधित कैप्सूलों को बरामद कर बेचने वालों की धरपकड़ की है। इसके अलावा नशा तस्करों पर भी पिछले पूरे साल के बराबर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


यह आंकड़ा इससे कहीं अधिक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। पिछले साल देहरादून पुलिस ने नशा तस्करी के 207 मुकदमों में 189 तस्करों को गिरफ्तार किया था। जबकि, इस साल मई तक 181 तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। यह गिरफ्तारी 167 मुकदमों में हुई है।
विज्ञापन


इन पांच महीनों में पिछले पूरे साल के मुकाबले 67 फीसदी अधिक चरस, 65 फीसदी अधिक स्मैक, 100 फीसदी अधिक अफीम, 41 फीसदी अधिक गांजा, तीन गुना डोडा पोस्त, 140 फीसदी अधिक प्रतिबंधित गोलियां और 37 गुना अधिक प्रतिबंधित कैप्सूल पकड़े हैं। वहीं, स्मैक तस्करी में सबसे ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है आंकड़ा

पदार्थ-2023-2022

चरस-17 किलो-10 किलो

स्मैक-दो किलो-सवा किलो

अफीम-53 ग्राम-00

भांग-00-00

डोडा पोस्त-52 किलो-14 किलो

प्रतिबंधित गोलियां-12500-5250

इंजेक्शन-1008-768

कैप्सूल-58000-1532

ये भी पढ़ें...Chamoli: भारत-चीन सीमा पर डेढ़ माह पहले टूटा पुल फिर शुरू, जोशीमठ में बीआरओ के 24 और पुलों का कार्य प्रगति पर

नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और इसमें तेजी लाने के निर्देश सभी थाना पुलिस को दिए गए हैं। - दलीप सिंह कुंवर, एसएसपी, देहरादून

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed