फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Trembling city with cold and fog

ठंड और कोहरे से कांपा शहर

Fri, 20 Dec 2019 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Trembling city with cold and fog
पृथ्वीपुर गांव में ठंड से बचने के लिए अलाव तापते लोग - फोटो : VIKAS NAGAR
पूस का महीना शुरू होते ही ठंड में भी इजाफा होने लगा है। बृहस्पतिवार का दिन सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। बादलों और कोहरे ने ठंड में खासा इजाफा कर दिया। दिनभर लोग घरों और बाजारों में जगह-जगह अलाव और हीटर तापते नजर आए। शाम ढलते ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया। लोग घरों में दुबक गए।
विज्ञापन

बृहस्पवितार को विकासनगर का अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम आठ डिग्री रहा। पहाड़ी इलाकों में भी बादलों ने लोगों को ठिठुरन का एहसास करा दिया। चकराता का अधिकतम तापमान नौ डिग्री और न्यूनतम तीन डिग्री रहा। सुबह से ही क्षेत्र में शीतलहर चलना शुरू हो गई। दिन चढ़ने के साथ ही ठंडी हवाओं के चलने का सिलसिला तेज हो गया। ठंड के चलते सुबह स्कूल आने-जाने वाले छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहिया वाहन चलाने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम ढलते ही ठंड में इजाफा हो गया। जगह-जगह लोग अलाव और हीटर तापते नजर आए। चकराता और आसपास के क्षेत्र में भी कमोबेश यही हालात नजर आए।
विज्ञापन

====================
साहिया में सिर्फ एक दिन जले अलाव
साहिया। तहसील प्रशासन ने साहिया बाजार क्षेत्र में महज एक दिन अलाव जलाकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। तहसील प्रशासन की ओर से बाजार क्षेत्र में अलाव नहीं जलने से लोगों को अब अपने स्तर पर अलाव की व्यवस्था करनी पड़ रही है। तहसील प्रशासन की इस हीलाहवाली का खामियाजा सबसे ज्यादा बाहर से आने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। दिनभर बाहर से आने वाले यात्री ठंड में ठिठुर रहे हैं। वहीं, तहसीलदार कालसी एसपी उनियाल ने बताया कि मामले में राजस्व उपनिरीक्षक को निर्देशित किया गया है। इस संबंध में उनसे रिपोर्ट मांगी जाएगी। शीघ्र ही अलाव जलाने के लिए निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed