फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Trekker died who went to Nandaghunti track in Chamoli due to deteriorating health Uttarakhand News

Chamoli News: नंदाघुंघटी ट्रैक पर गए ट्रैकर की तबीयत बिगड़ने से मौत, बोले अधिकारी-नहीं ली गई कोई अनुमति

Wed, 02 Oct 2024 02:42 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)।
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)। Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 02 Oct 2024 02:42 PM IST
सार

राकेश अपने साथी सात ट्रैकर्स के साथ 19 सितंबर को देहरादून से नंदाघुंघटी ट्रैक के लिए रवाना हुए। उनके साथ दो अन्य पोर्टर/गाइड भी थे। 29 सितंबर को सभी ट्रैकर्स सहकर्मियों के साथ कैंप नंबर एक नंदाघुंघटी पर्वत पर थे। इस दौरान राकेश के सीने में दर्द हुआ और वह बेहोश हो गए।

विज्ञापन
Trekker died who went to Nandaghunti track in Chamoli due to deteriorating health Uttarakhand News
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : instagram

विस्तार

नंदाघुंघटी ट्रैक पर गए यूपी के लखनऊ के अलीगंज निवासी एक ट्रैकर की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव भाई के हवाले कर दिया। हार्टअटैक से मौत की आशंका है।

विज्ञापन

वहीं, बदरीनाथ वन प्रभाग के अधिकारियों ने बतायाद, ट्रैकर्स बिना अनुमति ट्रैकिंग पर गए थे। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीएस रावत ने बताया, राकेश पाठक (44) निवासी कुर्सी रोड अलीगंज लखनऊ यूपी का शव साथी पर्वतारोही ट्रैकर्स कर्णप्रयाग अस्पताल लेकर आए।

विज्ञापन

ट्रैकर्स ने बताया, राकेश अपने साथी सात ट्रैकर्स के साथ 19 सितंबर को देहरादून से नंदाघुंघटी ट्रैक के लिए रवाना हुए। उनके साथ दो अन्य पोर्टर/गाइड भी थे। 29 सितंबर को सभी ट्रैकर्स सहकर्मियों के साथ कैंप नंबर एक नंदाघुंघटी पर्वत पर थे। इस दौरान राकेश के सीने में दर्द हुआ और वह बेहोश हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Rudraprayag News:  फेरी वाले और बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक...अब इस गांव की सीमा पर लगाया गया बोर्ड

गाइड ने प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की। इसके बाद स्ट्रेचर से बेस कैंप होमकुंड लाया गया। 30 नवंबर को सुतोल तक घोड़े की मदद से और सुतोल से कैंपर वाहन से कर्णप्रयाग अस्पताल लाया गया। प्रथम दृष्टया राकेश की मृत्यु नंदाघुंघटी पीक पर ही हार्टअटैक से होनी प्रतीत हुई है।

उधर, बदरीनाथ के डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे ने बताया, उक्त ट्रैकर्स की कोई जानकारी विभाग के पास नहीं है और न ही कोई अनुमति ली गई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed