फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Char Dham Yatra 2023: Pass letter is necessary for Yatra

Char Dham Yatra 2023: वाहन स्वामियों को यात्रा के लिए गमन पत्र जरूरी, हरिद्वार-ऋषिकेश से मिलेगा अनुमति पत्र

Tue, 14 Feb 2023 05:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 14 Feb 2023 05:02 PM IST
सार

परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हरिद्वार और ऋषिकेश में गमन अधिकारियों की तैनाती और गमन पत्र जारी करने की प्रक्रिया से चारधाम यात्रा पर जाने वाली गाड़ियों का वास्तविक आंकड़ा मिलेगा।

विज्ञापन
Char Dham Yatra 2023: Pass letter is necessary for Yatra
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

चारधाम यात्रा पर जाने वाले वाहनों का ब्योरा परिवहन विभाग को हरिद्वार पंतदीप पार्किंग और ऋषिकेश में तैनात गमन अधिकारियों को देना होगा। गमन अधिकारियों की ओर से गमन पत्र जारी होने के बाद ही चालक तीर्थयात्रियों को चारधाम यात्रा पर ले जा सकेंगे।

विज्ञापन


परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हरिद्वार और ऋषिकेश में गमन अधिकारियों की तैनाती और गमन पत्र जारी करने की प्रक्रिया से चारधाम यात्रा पर जाने वाली गाड़ियों का वास्तविक आंकड़ा मिलेगा। आरटीओ (प्रशासन) सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि तमाम ऐसे ट्रैवल एजेंसी संचालक है जो ग्रीन कार्ड बनवाते तो हैं लेकिन गाड़ियों को लेकर चारधाम यात्रा पर नहीं जाते है।
विज्ञापन


ऐसे में चारधाम यात्रा पर जाने वाली गाड़ियों का वास्तविक आंकड़ा नहीं मिल पाता है। अब चारधाम यात्रा पर जाने वाली गाड़ियों के संचालकों को हरिद्वार पंतदीप पार्किंग और ऋषिकेश में तैनात गमन अधिकारियों को न सिर्फ जानकारी देनी होगी, बल्कि उनसे अनुमति पत्र भी लेना होगा। ऐसा नहीं करने वाले संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेकपोस्टों पर व्यवस्थाओं के लिए मांगा बजट
चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले चेकपोस्ट खोलने और वहां विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों की तैनाती के लिए आरटीओ ने मुख्यालय को पत्र लिखा है। साथ ही यहां इंटरनेट और कंप्यूटर की व्यवस्था करने की भी मांग की है। इसके लिए उन्होंने बजट भी मांगा है। आरटीओ प्रशासन सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि चारधाम यात्रा शुरू होने से 15 दिन पहले ही सारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed