{"_id":"58dbde4f4f1c1bfe4c63e15c","slug":"transport-stopped-due-to-landslide-in-badrinath-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्रीनाथ हाईवे पर पुश्ता ढहने से आवाजाही ठप, रास्ते में ही फंसे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बद्रीनाथ हाईवे पर पुश्ता ढहने से आवाजाही ठप, रास्ते में ही फंसे वाहन
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ
Updated Wed, 29 Mar 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिघलते ग्लेशियर के कारण रडांग बैंड के समीप बदरीनाथ हाईवे का करीब दस मीटर पुश्ता क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे हाईवे पर बड़े वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई है। इसे देखते हुए बीआरओ ने हाईवे के सुधारीकरण का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
रडांग बैंड हनुमान चट्टी से चार किलोमीटर की दूरी पर है। शीतकाल में हुई बर्फबारी के कारण यहां ग्लेशियर पसरा हुआ है। अब तापमान बढ़ने के साथ ही ग्लेशियर पिघलने लगा है।
विज्ञापन
बुधवार को यहां हाईवे पर करीब दस मीटर पुश्ता क्षतिग्रस्त हो गया। सेना के बड़े वाहन भी माणा गांव तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। रडांग बैंड से आगे हाईवे का डामरीकरण कार्य भी रुक गया है। बीआरओ के कमांडर आर सुब्रमण्यम का कहना है कि हाईवे के क्षतिग्रस्त हिस्से का सुधारीकरण कार्य शुरू कर दिया गया है। आगामी 10 अप्रैल तक हाईवे का सुधारीकरण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन