माय सिटी रिपोर्टर देहरादून रोडवेज के सात हजार से अधिक अधिकारियों, कर्मचारियों को अप्रैल , मई माह का वेतन भुगतान किया जा सके इसके लिए परिवहन निगम प्रबंधन राज्य सरकार से विभिन्न मदों में बकाया 45 करोड़ से अधिक के भुगतान का अनुरोध करेगा। परिवहन निगम अधिकारियों का कहना है कि यदि सरकार के स्तर से वित्तीय मदद नहीं दी गई तो अधिकारियों कर्मचारियों को अप्रैल, मई माह का वेतन देना किसी भी सूरत में संभव नहीं होगा। बता दें कि परिवहन निगम अधिकारियों, कर्मचारियों को अप्रैल, मई माह का वेतन भुगतान नहीं अभी तक नहीं हो पाया है। कोरोना संकट के चलते बसों का संचालन नही होने से परिवहन निगम की दैनिक आय पूरी तरह से ठप हो गई है। ऐसे में परिवहन निगम प्रबंधन अधिकारियों कर्मचारियों के वेतन के लिए पूरी तरह से सरकार और शासन पर निर्भर है। सरकार की ओर से पिछली बार 22 करोड़ रुपए का बजट जारी होने के साथ ही परिवहन निगम ने मार्च का वेतन तो अधिकारियों कर्मचारियों के खाते में डाल दिया था। लेकिन अब वेतन भुगतान का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। परिवहन निगम के पास इतना बजट नहीं है कि वह आपीने स्तर पर वेतन भुगतान कर सके। ऐसे में अब एक बार फिर निगम प्रबंधन सरकार की ओर देख रहा है। महाप्रबंधक दीपक जैन का कहना है कि अधिकारियों, कर्मचारियों को अप्रैल मई माह के वेतन का भुगतान किया जा सके, जिसके लिए सरकार से अनुरोध किया जाएगा कि परिवहन निगम का विभिन्न मदों में सरकार पर जो बकाया है उसे ही जारी कर दिया जाए। ताकि अधिकारियों, कर्मचारियों का वेतन भुगतान किया जा सके। बता दें कि आप अप्रैल-मई माह का वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों को मेरी दीदी संकटों का सामना करना पड़ रहा है।