फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Transport Corporation enforcement officers will have to send location on WhatsApp Uttarakhand news

Dehradun: प्रवर्तन अधिकारियों को व्हाट्सएप पर भेजनी होगी लोकेशन, शिकायतों के चलते लागू की नई व्यवस्था

Mon, 14 Nov 2022 04:21 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 14 Nov 2022 04:21 PM IST
सार

परिवहन निगम के यातायात अधीक्षक और निरीक्षक ऑफिस में बैठकर ही निरीक्षण से संबंधित औपचारिकताएं पूरी कर लेते हैं। मामले का संज्ञान लेते हुए मंडलीय प्रबंधक संजय गुप्ता ने नई व्यवस्था लागू की है। 

विज्ञापन
Transport Corporation enforcement officers will have to send location on WhatsApp Uttarakhand news
व्हाट्सएप - फोटो : Istock

विस्तार

परिवहन निगम में तैनात सभी यातायात अधीक्षकों के साथ ही निरीक्षकों को बसों के निरीक्षण के दौरान व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी लोकेशन मंडलीय प्रबंधक को भेजनी होगी। इसके साथ ही उन्हें निरीक्षण के दौरान शामिल सहयोगियों और अधिकारियों की जानकारी भी देनी होगी।

विज्ञापन


दरअसल, लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि परिवहन निगम के यातायात अधीक्षक और निरीक्षक बसों के निरीक्षण के लिए नहीं जाते हैं। वह ऑफिस में बैठकर ही निरीक्षण से संबंधित औपचारिकताएं पूरी कर लेते हैं। मामले का संज्ञान लेते हुए मंडलीय प्रबंधक संजय गुप्ता ने नई व्यवस्था लागू की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...जज्बा:  70 साल के बुजुर्ग ने विमान से लगाई छलांग तो थम गई लोगों की सांसें, सबको हैरान कर बोले- बहुत साहस चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस संबंध में सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। यदि अधिकारियों ने इस व्यवस्था का पालन नहीं किया तो संबंधित अधिकारी की चरित्र पंजिका में प्रतिकूल प्रविष्टि करते हुए इसकी रिपोर्ट निगम मुख्यालय को भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस व्यवसथा से यह जानकारी मिल जाएगी कि अधिकारी किस मार्ग पर और किस स्थान पर रोडवेज बसों की चेकिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed