{"_id":"5a7581504f1c1bd34b8b6872","slug":"transgender-beaten-by-rajni-rrawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नर नेता द्वारा की गई ट्रांसजेंडर की पिटाई मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नर नेता द्वारा की गई ट्रांसजेंडर की पिटाई मामले में दो गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 03 Feb 2018 03:01 PM IST
विज्ञापन
ajay pal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसजेंडर अजय पाल को किन्नर नेता द्वारा पीटे जाने वाले मामले में पुलिस ने दो किन्नरों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
शनिवार को इस मामले में पुलिस ने दो नामजद शाइन और रुबीना को गिरफ्तार किया है। बता दें कि ट्रांसजेंडर अजय पाल ने शुक्रवार को किन्नर रजनी रावत को जल्द गिरफ्तार न करने पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। कहा था कि उनके साथ अन्य ट्रांसजेंडर भी आत्मदाह करेंगे।
उन्होंने एसएसपी से मुलाकात कर सुरक्षा देने की गुहार लगाई थी। कहा कि था किन्नर रजनी से उन्हें जान का खतरा है। उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से मुखातिब ट्रांसजेंडर अजय पाल ने कहा था कि उनकी शिकायत के बाद भी पुलिस किन्नर रजनी रावत और उसके साथियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
विज्ञापन
उनके द्वारा पुलिस को सबूत के रूप में उनकी पिटाई का वीडियो भी दिया गया था। उन्होंने सुरक्षा देने की भी मांग की। बता दें कि बीती 28 जनवरी को किन्नर रजनी रावत ने ट्रांसजेंडर अजय पाल की पिटाई की थी।
विज्ञापन