फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Transformer will not be able to buy Pitkul without CPRI test .

पिटकुल बिना सीपीआरआई के जांच के नहीं खरीद पाएगा ट्रांसफार्मर

Thu, 21 Nov 2019 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Transformer will not be able to buy Pitkul without CPRI test .
देहरादून। पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड (पिटकुल) अब बिना केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (सीपीआरआई) की जांच के ट्रांसफार्मरों की खरीद नहीं क र सकेगा। पिटकुल में ट्रांसफार्मर खरीद में सामने आए भ्रष्टाचार के बाद बोर्ड ऑफ डायरेक्टर (बीओडी) ने यह आदेश दिए हैं।ट्रांसफार्मर खरीद से पहले पिटकुल को विभाग और कंपनी के इंजीनियरों के साथ ही सीपीआरआई से भी जांच करानी होगी। सीपीआरआई की मुहर के बाद ही ट्रांसफार्मरों की खरीद हो सकेगी।
विज्ञापन

बता दें, 2014 में पिटकुल ने आईएमपी कंपनी से करोड़ों रुपये के 29 ट्रांसफार्मर खरीदे थे, लेकिन इनमें से कई ट्रांसफ ार्मर सब-स्टेशनों पर टिक नहीं पाए और फुंक गए। इसके बाद पिटकुल की ओर से ट्रांसफार्मर खरीद पर सवाल उठने लगे। मामले की जांच हुई तो इसमें पिटकुल के अभियंताओं की गलती सामने आई थी। इसके बाद पिटकुल की ओर से कईं अभियंताओं पर कार्रवाई भी हुई। ट्रांसफार्मर खरीद में अनियमितताएं सामने आने के बाद यह तय किया गया है कि पिटकुल ट्रांसफार्मर खरीद से पहले इनका परीक्षण कराएगा। पहले खरीद से पहले पिटकुल व कंपनी के इंजीनियर ट्रांसफार्मरों की जांच करते थे। दोनों की रिपोर्ट के बाद कंपनी इन ट्रांसफार्मरों की सप्लाई पिटकुल को कर देता था, लेकिन अब कंपनी और पिटकुल के इंजीनियर तो जांच करेंगे ही खरीद से पहले केंद्रीय अनुसंधान संस्थान भी इनकी जांच करेगा। सीपीआरआई की मुहर के बाद ही पिटकुल कंपनी से ट्रांसफार्मरों की सप्लाई करवा पाएगा।
विज्ञापन

सीपीआरआई की जांच पर अटका झाझरा में फुकां ट्रांसफार्मर का रिप्लेसमेंट
झाझरा में फुंके को ट्रांसफ ार्मर को आईएमपी कंपनी बदलने को तैयार हो चुकी है, लेकि न अभी तक ट्रांसफार्मर को बदला नहीं जा सका है। जबकि पिटकुल के इंजीनियर इसकी जांच कर चुके हैं। पिटकु ल की मानें तो यह अभी तक इसलिए नहीं बदला जा सका है कि क्योंकि अभी तक सीपीआरआई ने इसकी जांच नहीं की है। पिटकुल के एमडी संदीप सिंघल ने बताया कि जांच के लिए सीपीआरआई को पत्र लिखा जा चुका है। जल्द ही सीपीआरआई की टीम ट्रांसफार्मर की जांच के लिए आएगी। जांच के बाद इसे बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ट्रांसफार्मर खरीदने से पहले सीपीआरआई की जांच अनिवार्य कर दी गई है। यह फैसला बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की मीटिंग में हुआ है। बीओडी के निर्देश के अनुसार ही अब ट्रांसफार्मरों की खरीद की जाएगी।
-संदीप सिंघल, प्रबंध निदेशक, पिटकुल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed