फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   transformer factory caught fire in roorkee

ट्रांसफार्मर की फैक्ट्री में आग लगी, आठ घंटे के बाद पाया काबू

Sun, 08 Jan 2017 01:40 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 08 Jan 2017 01:40 PM IST
विज्ञापन
transformer factory caught fire in roorkee
fire - फोटो : amar ujala

शॉट सर्किट से रुड़की के सुनहरा रोड काशीपुर स्थित एक ट्रांसफार्मर बनाने की फैक्ट्री में आग लग गई। मायापुर, हरिद्वार स्थित फायर बिग्रेड की सूचना पर स्थानीय बिग्रेड हरकत में आई।

विज्ञापन


आग के विकराल रूप को देखते हुए मौके पर जिलेभर की फायर बिग्रेड बुलानी पड़ी। तब जाकर आठ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही दिन की शिफ्ट चलने से फैक्ट्री में रात को कोई कर्मचारी नहीं था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सुनहरा रोड काशीपुर में बंसल ट्रांसफार्मर फैक्ट्री है। रात करीब दो बजे के लगभग इस फैक्ट्री में अचानक ही आग लग गई। सूचना पर फायर स्टेशन रुड़की से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। लेकिन, आग भयावह होने के कारण फायर स्टेशन रुड़की एफएसओ बीएल डबराल ने भगवानपुर, लक्सर, सिडकुल, मायापुर हरिद्वार से भी फायर ब्रिगेड की वाहनों को बुला ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

बार-बार भड़कती रही आग

transformer factory caught fire in roorkee
fire - फोटो : amar ujala

आठ घंटे की मशक्कत के बाद सुबह करीब दस बजे आग पर काबू पाया जा सका। आग से ट्रांसफार्मर बनाने का रॉ मैटेरियल, मशीनें, तेल और रिकार्ड आदि जल गया है। भवन को भी नुकसान पहुंचा है।

एफएसओ बीएल डबराल ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन, आशंका है शॉट सर्किट से आग लगी होगी। फैक्ट्री के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित बंसल ने आग से हुए नुकसान के संबंध में लिखित सूचना दी है। लेकिन नुकसान कितना हुआ है इसके बारे में नहीं बताया। फैक्ट्री में लगी आग की जांच सीएफओ हरिद्वार आरएस खाती करेंगे। इसमें वह आग लगने के कारणों और नुकसान की रिपोर्ट तैयार करेंगे।

फैक्ट्री में लगी आग पर फायर ब्रिगेड ने वैसे तो तीन घंटे में काबू पा लिया था लेकिन, बार-बार इसके भड़कने से कर्मियों को परेशानी हो रही थी। फैक्ट्री में ट्रांसफार्मर बनाने के लिए प्रयोग होने वाले तेल, पेंट, ग्रीस आदि ऐसी चीजें थी जो जरा सी गरमाहट पर आग पकड़ लेती थी। जिसकी वजह से आग पर सुबह करीब दस बजे काबू पाया जा सका।

जिस समय आग बुझाने के लिए एफएसओ बीएल डबराल और फायरकर्मी जुटे हुए थे। उसी दौरान काले धुएं का एक गुबार उनकी ओर आया। इससे एफएसओ की तबियत बिगड़ गई। पानी पीने के बाद वह सामान्य हो पाए। यदि आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास के घर और दुकानें आदि भी इसकी चपेट में आ सकती थी लेकिन, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को फैक्ट्री से बाहर नहीं निकलने दिया। उसे चारों और से कवर कर बुझाते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed