फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Transfer of 15 PCS officers in Uttarakhand

Dehradun: प्रदेश में 15 पीसीएस अफसरों के तबादले, देखें पूरी सूची, जानिए किसे कहां मिली तैनाती

Thu, 05 Sep 2024 09:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 05 Sep 2024 09:20 PM IST
सार

उत्तराखंड में गुरुवार को शासन ने पीसीएस अफसरों के तबादले किए। इस सूची में 15 अफसरों के नाम हैं।

विज्ञापन
Transfer of 15 PCS officers in Uttarakhand
तबादले। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आईएएस और पीसीएस अफसरों के तबादलों के बाद प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को टिहरी व उत्तरकाशी समेत पांच जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए हैं। भारतीय पुलिस सेवा के कुल 15 अफसरों को इधर से उधर कर दिया गया है। इनमें पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार से अभिसूचना हटाकर कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन

सचिव गृह शैलेश बगौली की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, एडीजी एपी अंशुमन से कानून व्यवस्था हटाकर डीजीपी अभिनव कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। अंशुमन अब एडीजी अभिसूचना होंगे। आईजी नीरू गर्ग से फायर सर्विस हटाकर मुख्तार मोहसिन को जिम्मेदारी दी गई है। गर्ग अब आईजी पीएसी और आईजी एटीसी की जिम्मेदारी संभालेंगी। मुख्तार मोहसिन से निदेशक यातायात हटा दिया गया है। अरुण मोहन जोशी को निदेशक यातायात के साथ ही आईजी चारधाम यात्रा प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन

सरकार ने उत्तरकाशी, टिहरी, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग के कप्तान बदल दिए हैं। ऊधमसिंह नगर के एसएसपी मंजूनाथ टीसी को हटाकर पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय में भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मणिकांत मिश्र ऊधमसिंह नगर एसएसपी
उनकी जगह मणिकांत मिश्र को एसएसपी ऊधमसिंह नगर बनाया गया है। मणिकांत मिश्र को एसडीआरएफ सेनानायक से मुक्त कर दिया गया है। सरकार ने उत्तरकाशी के एसपी अर्पण यदुवंशी को हटाकर एसडीआरएफ सेनानायक की जिम्मेदारी सौंपी है। उत्तरकाशी में अब सेनानायक आईआरबी द्वितीय अमित श्रीवास्तव-1 को पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। एसपी प्रशिक्षण पुलिस मुख्यालय श्वेता चौबे को सेनानायक, आईआरबी द्वितीय की जिम्मेदारी गई है।

एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी की जिम्मेदारी दी गई है। एसएसपी टिहरी नवनीत सिंह को एसएसपी एसटीएफ बनाया गया है। एसपी रुद्रप्रयाग विशाखा अशोक भदाणे को एसपी क्राइम अगेंस्ट विमेन, पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है। उनकी जगह अक्षय प्रहलाद कांडे को एसपी रुद्रप्रयाग बनाया गया है। कांडे को बागेश्वर एसपी से यहां भेजा गया है। चंद्रशेखर आर घोड़के को एसपी बागेश्वर की जिम्मेदारी दी गई है। घोड़के अभी तक एसपी ट्रैफिक व क्राइम ऊधमसिंह नगर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

 

यहां देखें पूरी सूची--

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed