फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Trains may not run from dehradun railway station from 10th November till February 2020

10 नवंबर से सात फरवरी तक देहरादून रेलवे स्टेशन से ठप हो सकता है ट्रेनों का संचालन

Fri, 13 Sep 2019 10:16 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 13 Sep 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
Trains may not run from dehradun railway station from 10th November till February 2020
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में प्लेटफार्म विस्तारीकरण कार्य के चलते दून से 10 नवंबर से सात फरवरी 2020 तक ट्रेनों का संचालन ठप हो सकता है। हरिद्वार से संचालित होने वाली कुछ गाड़ियों पर भी इसका असर पड़ेगा। ठेकेदार ने अधिकारियों के मार्फत ट्रैफिक ब्लॉक का प्रस्तावित शेड्यूल बनाकर रेलवे बोर्ड को भेज दिया है।

विज्ञापन


दून स्टेशन पर अभी तक चार प्लेटफार्म है। स्टेशन विस्तारीकरण के तहत सिंघल मंडी की तरफ से पांच नंबर प्लेटफार्म का ट्रैक तैयार हो रहा है। पांच नंबर और चार नंबर प्लेटफार्म आमने-सामने होंगे।
विज्ञापन


करीब दो साल पहले प्लेटफार्म का काम शुरू हुआ था। दिसंबर-2018 से यह काम अधूरा पड़ा हुआ था। नए ठेकेदार को टेंडर मिलने पर अब कार्य शुरू हो चुका है। नया ट्रैक तैयार करने, मुख्य ट्रैक से उसकी कनेक्टिविटी और यार्ड का विस्तार आदि कार्यों को पूरा करने के लिए ट्रेनों का संचालन बंद करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए ठेकेदार की ओर से 10 नवंबर 2019 से सात फरवरी 2020 तक का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि प्रस्तावित शेड्यूल के मुताबिक, देहरादून से संचालित होने वाली कुछ ट्रेनों को हरिद्वार और नजीबाबाद से चलाया जाएगा।

जबकि कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द रखने का भी प्रस्ताव है। एडिशनल स्टेशन सुप्रीटेंडेंट सीताराम सोनकर ने बताया कि ठेकेदार ने अभी प्रस्ताव भेजा है। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ट्रैफिक ब्लॉक का कार्यक्रम फाइनल होते ही इसके बारे में यात्रियों को विभिन्न माध्यमों से सूचित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed