त्यूणी। आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग के दूसरे दिन पंचमुखी शिक्षा पर आधारित विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में आचार्यों को शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं संस्कारगत विकास के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें पंचमुखी, संस्कार शिक्षा सहित सभी विषयों पर व्यावहारिक व सैद्धांतिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान पुरोला, अटाल, त्यूणी, कोटि कनासर, साहिया और चकराता क्षेत्र से आए आचार्य उपस्थित रहे। अंचल अटल के आंचल अभियान प्रमुख अनिल कुमार, प्राथमिक शिक्षा प्रशिक्षण प्रमुख पिंकी शर्मा, गतिविधि प्रमुख रणदीप खाजटा, महावीर रावत, फकीरचंद शर्मा, आर्यन, जगवीर सिंह जयाडा उपस्थित रहे। संवाद