फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Trainee IFS officer came forward to help the state government.

कोरोना पीड़ितों,गरीबों की मदद के बाद राज्य सरकार की मदद को आगे आए ट्रेनी आईएफएस अफसर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
Trainee IFS officer came forward to help the state government.
माय सिटी रिपोर्टर देहरादून राजधानी में विभिन्न संगठनों की मदद से कोरोना पीड़ितों के साथ गरीबों को भोजन, मास्क व हुआ सैनिटाइजर मुहैया कराने के बाद अब ट्रेनी आईएफ़एस अफसरों ने राज्य सरकार की भी वित्तीय मदद करने की पहल की है। पीएम केयर्स की तर्ज पर तमाम ट्रेनी आईएफएस अफसर राज्य सरकार की वित्तीय मदद करना चाहते हैं। आईएफ़एस अफसरों का मानना है कि कोरोना वायरस से संक्रमित उनके तीन साथी अफसरों की राज्य सरकार व डॉक्टरों, पैरामेडिकल व स्टाफ नर्स ने जो देखभाल की है उसे शब्दों में नहीं बयां किया जा सकता है तमाम टअफसरों ने आपस में मिलजुलकर फंड भी लुटाना शुरू किया है ।जिसे जल्द ही राज्य सरकार को सौंपा जाएगा । नाम ना छापने की शर्त पर कई ट्रेनई आईएफएस अफसरों ने बताया कि पीएम केयर्स में तो देश के तमाम बड़े उद्योगपति , औद्योगिक घराने , फिल्म स्टार, क्रिकेटर समेत कई नामचीन हस्तियां सामने आ रही हैं लेकिन हम लोगों का प्रयास है कि राज्य सरकार को वित्तीय मदद की जाए । ज्यादातर ट्रेनी आईएफएस का मानना है कि कोरोना वायरस से संक्रमित उनके तीन साथी अधिकारियों की राज्य सरकार ने जिस तरीके से देखभाल करने के साथ ही इलाज कराया है वह काबिले तारीफ है अफसरों का कहना है कि वह राज्य सरकार की मदद के लिए कुछ फंड जुटा रहे हैं इसे जल्द ही सरकार को सौंप दिया जाएगा । एडिशनल डायरेक्टर एसके अवस्थी का कहना है कि ट्रेनी आईएफ़एस अफसर संकट की इस घड़ी में गरीबों पीड़ितों के साथ ही सरकार की मदद को आगे आ रहे हैं जो एक अच्छी पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed