फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Train General Ticket Booking online by uts app

ट्रेन पैसेंजर्स के लिए रेलवे ने शुरू की नई सुविधा, लाइनों में लगने का झंझट होगा खत्म

Thu, 06 Dec 2018 08:41 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 06 Dec 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
Train General Ticket Booking online by uts app
प्रतीकात्मक तस्वीर

रेल यात्रियों को अनारक्षित टिकट (जनरल) के लिए अब लाइन में खड़ा होने की जरूरत नहीं है। स्मार्ट फोन से रेलवे के यूटीएस मोबाइल एप के जरिये आसानी से जनरल टिकट ले सकते हैं। एप से टिकट लेने पर रेलवे की ओर से पांच प्रतिशत का बोनस दिया जा रहा है। दून रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों को जनरल टिकट लेने के लिए मोबाइल एप की सुविधा दी गई है। 

विज्ञापन


रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की सुविधा और पेपरलेस काम को बढ़ावा देने के लिए यूटीएस ऑनलाइन मोबाइल एप शुरू किया है। इस एप की मदद से जनरल बोगी में सफर करने वाले यात्रियों को टिकट के लिए स्टेशन के काउंटर पर लंबी लाइन में खड़े होने से छुटकारा मिलेगा। 

विज्ञापन

अनारक्षित टिकट के साथ ही एप पर मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) को रिचार्ज करने की सुविधा है। अभी तक जनरल टिकट सिर्फ स्टेशन के बुकिंग काउंटर पर ही बनता था। जिससे कई बार लंबी लाइन लगने से यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ती थी।

रेलवे की नई पहल से अब जनरल टिकट लेना आसान कर दिया है। मुख्य टिकट पर्यवेक्षक संजय अमन का कहना है कि मोबाइल एप से भी यात्री जनरल टिकट ले सकते हैं। यह सेवा दून स्टेशन में शुरू की जा चुकी है। 

गूगल प्ले स्टोर से नि:शुल्क डाउनलोड करें एप

रेलवे के यूटीएस मोबाइल एप को गूगल प्ले स्टोर से निशुल्क डाउन लोड किया जा सकता है। यह एप एंड्रायड व विंडो दोनों ही स्मार्ट फोन पर उपलब्ध है। एप पर पंजीकरण करने के बाद रेलवे वॉलेट बनेगा।

जनरल टिकट की राशि भुगतान वॉलेट से करने पर यात्री को पांच प्रतिशत का बोनस मिलेगा। यानी 100 रुपये का टिकट है तो यात्री के वॉलेट से 95 रुपये रेलवे के खाते में जाएंगे। 

विज्ञापन

दून में प्रतिदिन बिकते हैं 2500 जनरल टिकट 

दून रेलवे स्टेशन में प्रतिदिन औसत 2500 जनरल टिकट बिकते हैं। चारधाम यात्रा के दौरान जनरल टिकटों की संख्या बढ़ जाती है।

काउंटर पर भीड़ होने पर कई बार यात्रियों ट्रेन नहीं पकड़ पाते हैं। एप से यात्री घर बैठे भी अनारक्षित टिकट ले सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed