फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   traffic rules teaching in amar ujala pathshala.

'पाठशाला' में पढ़ाया ट्रैफिक नियमों का पाठ

Tue, 26 May 2015 10:21 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 26 May 2015 10:21 AM IST
विज्ञापन
traffic rules teaching in amar ujala pathshala.

जो काम ट्रैफिक पुलिस चालान काटकर नहीं कर सकती, वह काम बच्चों की दृढ़ता और प्यार कर सकता है।

विज्ञापन


बच्चे अपने परिवार के सदस्यों को यातायात नियमों का पालन कराने के लिए प्रेरित करें। यदि घर-घर से यह प्रयास होगा तो हादसों का ग्राफ खुद ही नीचे आ जाएगा। पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक प्रदीप राय सोमवार को जीआरडी एकेडमी में ‘अमर उजाला’ की पुलिस पाठशाला में छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।

उन्होंने अपने बचपन के अनुभव साझा किए। कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस आसानी से मिल जाता है, जिसका युवा वर्ग दुरुपयोग कर सड़कों पर स्टंट के साथ बेलगाम स्पीड से वाहन दौड़ाते हैं। खुद तो अपनी जिंदगी दांव पर लगाते हैं, दूसरों के जीवन से खिलवाड़ करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चिंताजनक बात यह है कि हादसों में मरने वाले अधिकतर लोग 18 से 30 साल की आयु वाले हैं। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि कम से कम अपने पिता, भाई, बहन, चाचा और परिचितों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। जीआरडी एकेडमी के प्रधानाचार्य राजन सेठी और प्रशासनिक अधिकारी बीएम कंडवाल ने बच्चों को यातायात के प्रति जागरूक करने पर आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नियमों का करें पालन

हेलमेट के बिना वाहन न चलाएं
वाहन चलाते समय फोन पर बात न करें
एक वाहन पर तीन सवारी से करे परहेज
हाईवे पर वाहनों को ओवरटेक करने में न करे जल्दबाजी
रेड लाइट को जंप करने की गलती न करें
अस्पतालों के आसपास हार्न न बजाएं
तेज आवाज वाले हार्न का प्रयोग न करें
निर्धारित स्पीड से अधिक वाहन न दौड़ाएं

1090 पर करें कॉल
एसपी ट्रैफिक ने छात्राओं से कहा कि अगर कोई सड़क अथवा बस में उनके साथ गलत व्यवहार करे तो वह तत्काल 1090 पर कॉल करें। पुलिस सहायता के लिए पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed