फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Traffic route divert on 21 june international yoga day 2018 in dehradun

विश्व योग दिवस: पीएम मोदी के कार्यक्रम को अलर्ट मोड में पुलिस, यहां पर रूट रहेगा डायवर्ट

Tue, 19 Jun 2018 11:51 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 19 Jun 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
Traffic route divert on 21 june international yoga day 2018 in dehradun
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

21 जून को राजधानी में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मी तीन घंटे मुस्तैद रहेंगे। इसके साथ ही डीजीपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा में नियुक्त किए गए पुलिस बल को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी की अध्यक्षता में वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की पुलिस लाइन में बैठक हुई। जिसमें कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की गई और सभी अधिकारी व कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीजीपी ने अधीनस्थों को निर्देशित किया कि ड्यूटी के दौरान निर्धारित समय से तीन घंटा पूर्व अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचें। एफ आरआई में कार्यक्रम स्थल में किसी भी व्यक्ति को पानी की बोतल व अन्य वस्तु ले जाने की अनुमति नहीं होगी। ड्यूटी के दौरान कोई जवान निजी मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना पुलिस महानिरीक्षक आयुक्त गढ़वाल परिक्षेत्र संजय गुंजियाल, पुलिस उप महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र पुष्पक ज्योति, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती, सेनानायक एटीसी राजीव स्वरूप, एआईजी (प्रशिक्षण) स्वीटी अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक (अभिसूचना) सैंथिल अबुदई, पुलिस अधीक्षक (सतर्कता) बरिंदर जीत सिंह, पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) सुनील कुमार मीणा, सेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी रोशनलाल शर्मा, सेनानायक 40वीं वाहिनी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रूट रहेगा डायवर्ट

Traffic route divert on 21 june international yoga day 2018 in dehradun
Traffic route plan

21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर पुलिस ने रूट डायवर्ट प्लान जारी किया है। बृहस्पतिवार सुबह एफआरआई में योग किया जाएगा। इस दौरान शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु रहे, इसके लिए विभिन्न मार्गों पर रूट डायवर्ट किया जाएगा।

ये रहेगा रूट प्लान
 - चकराता रोड पर बल्लूपुर से प्रेमनगर तक किसी भी प्रकार के वाहन को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
- चकराता रोड पर भारी वाहन 20 जून की रात रात्रि 12 बजे से 21 जून की सुबह 10 बजे तक डायवर्ट रहेंगे।
- चकराता रोड पर हल्के वाहन 20 जून की अर्द्धरात्रि के बाद तीन बजे से 21 जून की सुबह 10 बजे तक डायवर्ट रहेंगे।
- विकासनगर से देहरादून आने वाले समस्त वाहन हरर्बटपुर से शिमला बाईपास की तरफ  डायवर्ट किए जाएंगे।
- सेलाकुई, राजावाला से देहरादून आने वाले वाहन धुलकोट से शिमला बाईपास की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
- सुद्धोवाला, प्रेमनगर से देहरादून आने वाले समस्त वाहन प्रेमनगर चौक से शिमला बाई की तरफ  डायवर्ट किए जाएंगे।
- रॉगडवाला से देहरादून आने वाले वाहनों को पंडितवाड़ी से वसंत विहार से बल्लीवाला की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- आईएसबीटी, निरंजनपुर से प्रेमनगर, विकासनगर जाने वाले वाहनों को सेंट ज्यूड्स चौक से नया गांव की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- कौलागढ, घंटाघर से प्रेमनगर, विकासनगर जाने वाले वाहनों को बल्लूपुर चौक से बल्लीवाला से सेंट ज्यूड्स चौक से नया गांव की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed