फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Traffic restored on Badhwala-Juddo road for 60 hours

Dehradun News: 60 घंटे बाढ़वाला-जुड्डो मार्ग पर यातायात बहाल

Fri, 30 Jun 2023 01:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Traffic restored on Badhwala-Juddo road for 60 hours
करीब 60 घंटे बाद बाढ़वाला-जुड्डो मार्ग पर देर शाम यातायात बहाल होने से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। सड़क खोलने में विभाग के पसीने छूट गए। सड़क बंद होने से लोगों को वाया कालसी होकर 20-25 किमी का अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा था, जिससे दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया था। राजकीय अवकाश के बावजूद अधिशासी अभियंता समेत सभी अधिकारी रास्ता खोलने के लिए मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीते मंगलवार की सुबह भूस्खलन के चलते एक बड़ी चट्टान और मलबा जुड्डो-लोहारी के बीच किमी 12 पर झूला पुल के समीप आ गया था। जिसे हटाने के लिए विभाग ने दो जेसीबी लगाई थी, लेकिन फिर से चट्टान आने के कारण सड़क नहीं खुल सकी थी। उसके बाद विभाग ने एक और जेसीबी के साथ ही पोकलेन मशीन को लगाया था।
विज्ञापन

बीते बुधवार की रात को एक बार फिर भूस्खलन के चलते एक और बड़ी चट्टान सड़क पर आ गई। जिस कारण चट्टान को तोड़ने में दिक्कतें आ रही हैं। लोनिवि निर्माण खंड देहरादून के अधिशासी अभियंता प्रवीण कर्णवाल ने बताया कि बड़ी चट्टानों के कारण सड़क खोलने में परेशानी हो रही थी। तीन जेसीबी और एक पोकलेन मशीन को लगाया गया। उन्होंने बताया कि देर शाम सड़क को खोल दिया गया है और वाहनों का आना-जाना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed