फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Traders discussed the problem of encroachment in Selaqui

Dehradun News: व्यापरियों ने सेलाकुई में अतिक्रमण की समस्या पर की चर्चा

Tue, 10 Dec 2024 12:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Traders discussed the problem of encroachment in Selaqui
नगर व्यापार मंडल की बैठक में बाजारों में लगातार बढ़ रही अतिक्रमण की समस्या को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने राजस्व प्रशासन व पुलिस से नगर में अतिक्रमण अभियान चलाने की मांग की। साथ ही उन्होंने व्यापारियों के हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन


नगर स्थित कार्यालय पर आयोजित व्यापार मंडल की बैठक में अतिक्रमण पर चिंता जताई गई। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज पंवार ने कहा कि सभी व्यापारी अपना सामान चिह्नित स्थान से आगे नहीं रखेंगे। उन्होंने कहा कि नगर में निरंतर बढ़ रही अतिक्रमण की समस्या पर अंकुश लगाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत, तहसील व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से मिलकर अभियान चलाने के लिए वार्ता की जाएगी। बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने नगर में चलाए जाने वाले ऐसे किसी भी अभियान का पूर्ण समर्थन व हर संभव सहयोग करने का भरोसा भी दिया। बैठक में महामंत्री गौरव सहगल, निखिल गुंसाई, चरण सिंह, अमजद, विजय बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed